Site icon Yashbharat.com

Jabalpur: अब शहर के पांच दीनदयाल अंत्योदय रसोई केन्द्रों पर मिलेगा 10 रूपये में भरपेट भोजन

wp 1614350159035502843173873391472

जबलपुर। विचार पुरूष पं. दीन दयाल उपाध्याय जी के सिद्धांतों और उनके विचारों को धरातल पर उतारने और समाज के अंतिम पंक्तियों के लोगों का उत्थान के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान हृदय से संकल्पित हैं। इसी दिशा में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज भोपाल के मेन्टो हॉल से प्रदेशभर में 100 दीनदयाल अन्त्योदय रसोई केन्द्रों का वर्चुअल लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब किसी गरीब की थाली खाली नहीं रहेगी। हर जरूरतमंदों एवं गरीबों को 10 रूपये में पौष्टिक, स्वादिस्ट और संतुलित आहार मिलेगा। इस अवसर पर प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह, राज्यमंत्री श्री ओ.पी.एस. भदौरिया, के साथ साथ अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री श्री चौहान की सोच और चिंता की सराहना की और उन्हें गरीबों का मसीहा बताया। जबलपुर में भी निगमायुक्त श्री संदीप जी.आर. ने नए चार रसोई केन्द्रों का फीता काटकर शुभारंभ किया।

रॉंझी के बड़ापत्थर सामुदायिक भवन में आयोजित मुख्य समारोह में निगमायुक्त श्री संदीप जी.आर. ने कन्या पूजन, मॉं सरस्वती वंदन एवं दीप प्रज्जवलन के साथ अंत्योदय रसोई योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर निगमायुक्त श्री जी.आर. ने बताया कि शासन की मंशानुरूप समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों को लाभ देने नगर निगम प्रतिबद्ध है। इस योजना को बहुत ही पवित्र भाव से निरंतर संचालित किया जायेगा।

निगमायुक्त ने कार्यक्रम के उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित हितग्राहियों, जरूरतमंदों, एवं गरीबों के साथ बैठकर भोजन किया और सामानता के भाव को संदेश के रूप में प्रसारित किया। इस अवसर पर उन्होंने शहर के सभी दानदाताओं से भी अपील की है कि योजना के सफल क्रियान्वयन एवं जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए कोई भी दानदाता ऑनलाइन इस योजना से जुड़कर दान कर सकते हैं।

दीनदयाल रसोई योजना का आज सभी केन्द्रों पर हितग्राहियों एवं जरूरतमंदों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खूब आनंद उठाया। आज लगभग राजागोकुलदास धर्मशाला सहित उपरोक्त सभी पॉंच रसोई केन्द्रों पर 1500 से अधिक जरूरतमंदों ने स्वादिष्ट भोजन का लुफ्त उठाया। आज रसोई केन्द्रों में खीर, पुड़ी, सब्जी के साथ-साथ दाल-चॉवल एवं सलाद अचार की भी उत्तम व्यवस्था थी जिसका आनंद सभी ने उठाया और भरपेट भोजन किया। मुख्य कार्यक्रम के दौरान सैंकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय गणमान्यजन, समाजसेवी, के साथ-साथ अपर आयुक्त श्री परमेश जलोटे, उपायुक्त श्रीमती अंजू सिंह, परियोजना अधिकारी श्री दिनेश त्रिपाठी, संभागीय अधिकारी श्री उमेश टोपरे, कार्यालय अधीक्षक श्री दिलीप दुबे, उपयंत्री श्री लल्ला पटैल, समग्र सुरक्षा अधिकारी सुश्री तरूणा निपसैया, सिटी मिशन मैनेजर श्रीमती मंजुला गोटिया, आदि उपस्थित रहे।

समाजसेवी श्रीमती सरोजनी कौशल ने सहयोग के लिए बढ़ाया हाथ

आज अपने पति स्व. कुशल देव कौशल की स्मृति में कराया 300 से अधिक जरूरतमंदों को भोजन

आज रॉंझी बड़ा पत्थर सामुदायिक भवन में आयोजित दीनदयाल अन्त्योदय रसोई केन्द्र का शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान जबलपुर दूसरा पुल निवासी एवं समाजसेवी श्रीमती सरोजनी कौशल ने अपने दिव्यलोक को प्राप्त पति स्व. कुशल देव कौशल की स्मृति में 300 से अधिक जरूरतमंदों एवं गरीबों को अपनी ओर से स्वादिष्ट भोजन कराया।

इस अवसर पर श्रीमती सरोजनी कौशल ने अन्य समाजसेवियों, स्वयं सेवी संस्थाओं, एवं सम्मानीय दानदाताओं से भी आग्रह की कि ऐसे लोगों के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाएॅं और मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के परिपालन में नगर निगम द्वारा संचालित दीनदयाल अन्त्योदय रसोई केन्द्रों का सुचारू रूप से संचालन के लिए मदद् करें।

Exit mobile version