Jabalpur: कोरोना संक्रमण के बढ़ने के कारण आज शाम से मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 एवं 6 मैं यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे एवं राज्य सरकार द्वारा एक आदेश जारी किया गया जिस के परिपालन में अब प्लेटफार्म नंबर एक एवं प्लेटफार्म नंबर 6 मैं अंदर एवं बाहर जाने के लिए आरपीएफ द्वारा नई व्यवस्था लागू की गई जिसमें एक गेट से यात्री अंदर आएंगे और दूसरे गेट से बाहर निकल सकेंगे इस व्यवस्था पर नजर रखने के लिए आरपीएफ के डिप्टी कमांडर अजय एन संसारे एवं आरपीएफ थाना प्रभारी सीएस डावर दोनों प्लेटफार्म में पहुंचकर यहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया साथ ही भीड़ को नियंत्रण करने के लिए दोनों प्लेटफॉर्म पर बेरी गेट लगवाए गए*
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व प्लेटफार्म के अंदर एवं बाहर जाने के लिए यात्रीगण एक ही गेट से आवागमन रहता था किंतु आज शाम से इसमें सुधार किया गया है
…… रेलवे स्टेशन से किशोर गौतम की रिपोर्ट

