Site icon Yashbharat.com

जे का हो रिया है: सुवेंदु अधिकारी के बयान पर क्या बीजेपी में पड़ गई दरार?

images 9

जे का हो रिया है: सुवेंदु अधिकारी के बयान पर क्या बीजेपी में पड़ गई दरार?।बंगाल बीजेपी ने सुवेंदु अधिकारी के बयान को ‘व्यक्तिगत टिप्पणी’ करार देते हुए उससे दूरी बना ली थी. हालांकि, बीजेपी के कुछ नेताओं ने गुरुवार को अधिकारी के विचारों का समर्थन किया. अधिकारी ने कहा था, ‘हम उनके साथ जो हमारे साथ’, सबका साथ, सबका विकास बंद करो’..अधिकारी के इसी बयान पर बंगाल बीजेपी में दरार पड़ गई.

 

उत्तर प्रदेश के बाद बंगाल बीजेपी में उथल पुथल की खबरें हैं. बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के ‘सबका साथ, सबका विकास बंद करो’ की जगह ‘हम उनके साथ जो हमारे साथ’ वाले बयान को लेकर दरार पैदा हो गई है. कुछ नेता सुवेंदु के समर्थन में हैं तो वहीं अन्य इसे पार्टी के रुख के विपरीत बताकर इसका विरोध कर रहे हैं.

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तारित सत्र को बुधवार को संबोधित करते हुए अधिकारी ने हालिया लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए अल्पसंख्यक समुदाय से कम समर्थन मिलने को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था, ‘सबका साथ, सबका विकास’ की जरूरत नहीं है और इसके बजाय उन्होंने ‘हम उनके साथ जो हमारे साथ’ का प्रस्ताव दिया.

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने अधिकारी की टिप्पणी को ‘व्यक्तिगत टिप्पणी’ करार देते हुए उससे दूरी बना ली थी. हालांकि, बीजेपी के कुछ नेताओं ने गुरुवार को अधिकारी के विचारों का समर्थन किया.

Exit mobile version