Site icon Yashbharat.com

J-K: पुंछ में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, महिला की मौत

sena

जम्मू। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान की तरफ से बिना उकसावे के फायरिंग की खबर आ रही है।फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई है।। बताया जा रहा है कि भारतीय सेना पाकिस्तानी गोलीबार का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने 4 फरवरी को कश्मीर के राजौरी में नियंत्रण रेखा पर मिसाइल का भी इस्तेमाल किया था। इस हमले में भारतीय सेना के चार जवानों के शहीद हो गए थे। इस हमले के बाद से देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

Exit mobile version