Entertainmentमनोरंजन

Ittefaq Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी का जलवा

बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म मर्डर मिस्ट्री मूवी इत्तेफाक इस शुक्रवार बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म 1969 में रिलीज हुई राजेश खन्ना और नंदा की फिल्म की रीमेक है। जैसा कि आप ट्रेलर में देखते रहे हैं, फिल्म की कहानी में तीन पहलू हैं। एक जिसे सोनाक्षी सिन्हा बयां कर रही हैं, दूसरा जो सिद्धार्थ मल्होत्रा कह रहे हैं और तीसरा वो जो सच है। फिल्म बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत बनी है। जहां तक बात कलेक्शन की है तो ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर का अनुमान था कि फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 3 से 4 करोड़ के आस-पास होगा।

बताया जा रहा था कि फिल्म पहले वीकेंड तक 13 से 15 करोड़ तक की कमाई कर लेगी। गिरीश के अनुमान को सही साबित करते हुए फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ 5 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। यह आंकड़े ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल से जारी किए हैं। तरण ने लिखा- इत्तेफाक ने धीमी शुरुआत की है लेकिन शाम के शोज में इसने अच्छी कमाई की। फिल्म के आंकड़े जारी करते हुए तरण ने लिखा- शनिवार और रविवार के आंकड़े बहुत माइने रखेंगे।

Leave a Reply

Back to top button