Site icon Yashbharat.com

भावी पीढ़ी को प्रदूषण मुक्त वातावरण देना हमारा कर्तव्य- मनीष पाठक

IMG 20240605 WA0037

कटनी। प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना अत्यंत आवश्यक है। कुछ ऐसे उदगार निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने श्री कृष्ण बृद्ध आश्रम दद्दा धाम में ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित वृक्षारोपण अभियान के दौरान व्यक्त किए।

इस अवसर पर निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें निगमायुक्त विनोद शुक्ल को पत्र लिखकर निगम सीमांतर्गत विभिन्न स्थानों पर बृहद स्तर पर वृक्षारोपण किए जाने की मांग की श्री पाठक ने पत्र के माध्यम से बताया वृक्ष लगाने से ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के बुरे प्रभावों से भी बचा जा सकता हैं मानव जीवन और समूचे पर्यावरण के लिए वृक्ष लगाना अत्यंत आवश्यक है ।

उन्होंने वृक्षारोपण हेतु स्थानों का उल्लेख करते हुए लिखा कि, ग्रीष्म ऋतु में शहर हीटवेब का प्रकोप होने से अनेक परेशनियों का सामना शहर की जनता को करना पड रहा है। आगामी समय में वर्षा ऋतु प्रारंभ होने पर शहर के अनके हदय स्थालों पर जैसे लाल पहाडी, कटाये घाट, दुगाडी नाला के समीप, औघोगिक स्थल इंड्रिस्टल एरिया , अमीरगंज, खदानों एवं नदी के घाटों पर, नजूल की खाली पड़ी भूमि पर एवं मुख्य मार्ग के दोनों तरफ साइड पर सघन वृक्षारोपण कार्य कराया जाना आवश्यक है, ताकि हमारा नगर हरित क्रांति से परिपूर्ण सुसज्जित हों। युवा पीढी को हरित क्रांति के प्रति जागरुक करते हुए शहर के विभिन्न स्थलों में सघन वृक्षारोपण करानें की योजना तैयार कर शीघ्र ही मूल रुप प्रदान किया जावे । समूचे पर्यावरण के लिए वृक्ष लगाना अत्यंत आवश्यक है ।

Exit mobile version