Site icon Yashbharat.com

ISRO Chandrayaan 3: दुनिया में सबसे ज्यादा लाइव देखा जाने वाला यूट्यूब चैनल पर बना ISRO, टूटे सारे रिकॉर्ड

920264 isro chandrayaan 2

ISRO Chandrayaan 3: दुनिया में सबसे ज्यादा लाइव देखा जाने वाला यूट्यूब चैनल पर बना ISRO, टूटे सारे रिकॉर्ड  टूटे सारे रिकॉर्ड इसरो यूट्यूब चैनल पर रिकॉर्ड यूजर्स लाइव जुड़ रहे हैं। इस बात का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि इसरो के यूट्यूब चैनल पर जितने सब्सक्राइबर्स नहीं हैं उससे ज्यादा लोग इसे लाइव देख रहे हैं।

बुधवार 23 अगस्त 2023 को भारत इतिहास रचने जा रहा है। इसके साथ ही ISRO के यूट्यूब चैनल ने दुनिया में सबसे ज्यादा लाइव देखा जाने वाला यूट्यूब चैनल बन गया है। इससे पहले लाइव में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला चैनल 6.3 के साथ टॉप पर था। लेकिन ISRO के यूट्यूब चैनल ने 6.6 मिलियन से भी ज्यादा लाइव यूजर्स के साथ यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

 

चंद्रयान-3 की लैंडिंग प्रक्रिया आज शाम 5 बजकर 20 मिनट पर शुरू हुई। इसरो के यूट्यूब चैनल पर इसे लाइव देखा जा सकता है। चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर यूजर्स इतने उत्सुक हैं कि यूट्यूब चैनल पर लाखों लोग लाइव लैंडिंग देखने के लिए उमड़ पड़े हैं। इसरो यूट्यूब चैनल पर रिकॉर्ड यूजर्स लाइव जुड़ रहे हैं। इस बात का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि इसरो के यूट्यूब चैनल पर जितने सब्सक्राइबर्स नहीं हैं उससे ज्यादा लोग इसे लाइव देख रहे हैं।

 

सब्सक्राइबर्स से ज्यादा लाइव जुड़े यूजर्स

इसरो के यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर्स से ज्यादा लाइव यूजर्स की संख्या हो गई है। बल्कि करीब दो गुने यूजर्स चैनल पर लाइव हैं।
इसरो के यूट्यूब चैनल पर 2.68 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं लेकिन महज 9 मिनट के अंदर ही चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग को देखने के लिए चैनल से 2.9 मिलियन लोग जुड़े चुके थे।

13 मिनट में चैनल पर 3.3 मिलियन लोग लाइव थे।

वहीं 17वें मिनट लगभग 40 लाख लोग लाइव जुड़ गए हैं।
31 मिनट के बाद इसरो के यूट्यूब चैनल पर 5.3 मिलियन यानी 53 लाख से ज्यादा लोग लाइव जुड़ गए हैं।

 

चंद्रयान-3 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

इसरो के यूट्यूब चैनल पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के दौरान लाइव यूजर्स की संख्या ने यूट्यूब के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ISRO के यूट्यूब चैनल ने 6.6 मिलियन (66 लाख) से भी ज्यादा लाइव यूजर्स के साथ यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले लाइव में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला चैनल 6.3 के साथ टॉप पर था। लेकिन चंद्रयान-3 की लैंडिंग के साथ ISRO के यूट्यूब चैनल ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Exit mobile version