Site icon Yashbharat.com

इजराइल कैंसर है’—पाकिस्तान के बयान से बवाल, नेतन्याहू ने उठाए मध्यस्थता पर सवाल

शहबाज शरीफ का सनसनीखेज़ दावा: ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने भेजे 80 जहाज

इजराइल कैंसर है’—पाकिस्तान के बयान से बवाल, नेतन्याहू ने उठाए मध्यस्थता पर सवाल। पाकिस्तान द्वारा इजराइल को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इजराइल को “कैंसर” बताते हुए उसे मिटाने की बात कही, जिससे बड़ा कूटनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।।

इजराइल कैंसर है’—पाकिस्तान के बयान से बवाल, नेतन्याहू ने उठाए मध्यस्थता पर सवाल

इस बयान पर इजराइल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे इजराइल के अस्तित्व पर सीधा हमला बताते हुए पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। इजराइल ने साफ कहा है कि इस तरह की भाषा बिल्कुल स्वीकार नहीं की जाएगी।

इजराइली विदेश मंत्री गिदोन सार ने भी बयान को गंभीर बताते हुए कहा कि यह खुला यहूदी-विरोध है और इजराइल इसे हल्के में नहीं लेगा। उन्होंने कहा कि “इजराइल उन लोगों से अपना बचाव करेगा जो उसे खत्म करने की बात करते हैं।”

इस पूरे विवाद के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थ की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो गए हैं, खासकर तब जब ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच संभावित वार्ता की तैयारी चल रही है। इजराइल को आशंका है कि पाकिस्तान पूरी तरह निष्पक्ष नहीं है और यह बयान क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा सकता है।

बताया जा रहा है कि इस्लामाबाद में प्रस्तावित वार्ता से पहले सुरक्षा कड़े कर दिए गए हैं। ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या पाकिस्तान शांति की दिशा में भूमिका निभा पाएगा या यह विवाद बातचीत को और मुश्किल बना देगा।

Exit mobile version