बांग्लादेश में हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर भड़का इस्कॉन। बांग्लादेश इस्कॉन के प्रमुख चिन्मय कृष्ण दास प्रभु की गिरफ्तारी को लेकर बांग्लादेश सरकार की आलोचना हो रही है। अब इस्कॉन ने भी बयान जारी कर बांग्लादेश सरकार के इस कदम की निंदा की है। साथ ही इस्कॉन ने बांग्लादेश की सरकार से अपील की है कि उन्हें ऐसा माहौल बनाना चाहिए, जिसमें सभी धर्म-वर्ग के लोग मिलजुलकर रहें। इस्कॉन ने बांग्लादेश के विभिन्न इलाकों में हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर भी चिंता जताई।
इस्कॉन ने बांग्लादेश सरकार के सामने रखीं ये मांगें
इस्कॉन ने बांग्लादेश इस्कॉन के प्रमुख चिन्मय कृष्ण दास प्रभु की गिरफ्तारी पर चिंता जाहिर करते हुए बांग्लादेश सरकार की निंदा की। इस्कॉन ने कहा कि हम सरकार से अपील करते हैं कि ऐसा माहौल बनाया जाना चाहिए, जिसमें सभी वर्गों के लोग शांति से साथ मिलजुलकर रहें। इस्कॉन ने कहा कि चिन्मय कृष्ण दास प्रभु बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के अधिकारों के प्रति बहुत मुखर रहे हैं और सरकार को भी नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। इस्कॉन ने सरकार के सामने कुछ मांगें रखी हैं, जिनमें इस्कॉन ने सनातन धर्म के लोगों पर हमले के दोषियों के दोषियों पर कार्रवाई, चिन्मय कृष्ण दास और अन्य सनातनियों के अधिकारों की सुरक्षा, देश में शांति और सद्भाव स्थापित करने के लिए तुरंत कदम उठाने की मांग की गई है।
इस्कॉन ने बयान में कहा कि बांग्लादेश हमारा जन्मस्थान है और हमारे पूर्वजों का घर है। हमें बांग्लादेश का नागरिक होने पर गर्व है, जहां हमारे कई आचार्य और संत पैदा हुए। बतौर नागरिक हम चाहते हैं कि बांग्लादेश की मौजूदा और आगामी सरकारों के साथ शांतिपूर्ण सहयोग से रहें, लेकिन हमारी मांग है कि सरकार न्याय सुनिश्चित करे और देश के हर नागरिक को उसका धर्म और परंपराओं का पालन करने की आजादी होनी चाहिए।
भारत सरकार ने भी चिन्मय दास की गिरफ्तारी पर जताई नाराजगी
गौरतलब है कि मंगलवार को बांग्लादेश के हिंदू संगठन सनातनी जागरण जोत के प्रवक्ता चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को गिरफ्तार किया गया। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों द्वारा चिन्मय कृष्ण दास के नेतृत्व में ही आंदोलन किया जा रहा है। बाद में अदालत ने भी चिन्मय कृष्ण दास की जमानत अर्जी खारिज कर उन्हें जेल भेज दिया। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने भी इस पर नाराजगी जाहिर की। विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि हिंदुओं पर हमला करने वाले बेखौफ घूम रहे हैं, जबकि हिंदुओं के लिए सुरक्षा का अधिकार मांगने वाले हिंदू नेताओं को जेल में ठूंसा जा रहा है। हैरानी की बात ये है कि बांग्लादेश सरकार ने विदेश मंत्रालय के बयान पर नाराजगी जाहिर की है और कहा है कि यह उनका आंतरिक मामला है और भारत के टिप्पणी करने से दोनों देशों के रिश्तों में खटास आ सकती है। बांग्लादेश में हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर भड़का इस्कॉन
Related Articles
-
Katni News: रेलवे स्टेशन के बाहर खाद्य दुकानों पर छापा, चलित लैब से मौके पर ही हुई मिलावट की जांच -
कैमोर: अस्पताल पहुंचे थे कलेक्टर, लेकिन चर्चा में आ गई 6वीं की सुरभि… जानिए क्यों खास है यह मुलाकात -
कटनी रेलवे स्टेशन के पास 72 बोतल अवैध विदेशी मदिरा जब्त, बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार -
माय फेवरेट कलर इज ब्लू… अनुष्का की फर्राटेदार अंग्रेजी सुन भावुक हुए कलेक्टर, गोद में उठाकर दिया स्नेह -
कटनी फॉरेस्टर ग्राउंड में खेल सुविधाओं का विस्तार, एस्ट्रो टर्फ पर होगा हॉकी टूर्नामेंट -
भारतीय महिलाएं रसोई में बिताती हैं रोज़ाना 3.5 घंटे: जानिए रसोई के काम में भारत, चीन, अमेरिका और रूस का हैरान करने वाला अंतर -
जनता के काम में देरी नहीं चलेगी”: कलेक्टर आशीष तिवारी ने विजयराघवगढ़ तहसील का किया औचक निरीक्षण, फर्द-बंटवारा में लापरवाही पर नायब तहसीलदार और रीडर को नोटिस -
महाराष्ट्र में रेलवे का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: ₹493 करोड़ की लागत से बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; यवतमाल और चंद्रपुर के माइनिंग हब को सीधा फायदा -
BJYM के जिला महामंत्री अभिजीत सिंह की घर में गोली मारकर वीभत्स हत्या, इलाके में सनसनी -
UNSC में महाशक्तियों की भिड़ंत: रूस और चीन ने अमेरिकी प्रस्ताव पर लगाया डबल वीटो; ईरान पाबंदियों की निगरानी करने वाला UN पैनल ठप -
दिल्ली पुलिस और गुजरात क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: 12 करोड़ की पाकिस्तानी हेरोइन के साथ लॉरेंस-गोदारा गैंग का गुर्गा गिरफ्तार -
निरंकारी संत समागम के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 2 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को मिला अस्थायी ठहराव -
एशियन गेम्स: भारतीय महिला टीम का धमाकेदार प्रदर्शन; जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह -
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका: कोहाट की मस्जिद में ब्लास्ट, कई नमाजी घायल -
लालबागचा राजा के दर पर पहुंचे रणवीर सिंह, 1,000 बेटियों की शिक्षा का उठाया जिम्मा; आलिया-रणबीर संवारेंगे 20 स्कूल -
कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी भरा पत्र: ‘5 हजार गुर्गे होने का दावा’; CBSA ने डिपोर्टेशन अभियान किया तेज -
NTA में सुधारों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त रुख: जजों ने कहा- खुद हेडक्वार्टर जाकर देखेंगे सिस्टम, केंद्र से मांगी प्रोग्रेस रिपोर्ट -
कूनो में छाई बड़ी खुशखबरी! KGP12 ने 4 शावकों को दिया जन्म, भारत में अब 56 चीते -
बुधवार से शुरू हुए जैन समाज के आत्म शुद्धी के महापर्व पर्वराज पयूर्षण में प्रतिदिन हो रहे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन -
WhatsApp पर तुरंत बंद करें यह सेटिंग: एक अनजान APK फाइल से रायपुर के कारोबारी के 4.15 लाख रुपये साफ
