IS की आदत है महिलाओं से अश्लील बातें करना, SP ने किया निलंबित

Police Crime: IS की आदत है महिलाओं से अश्लील बातें करना, SP ने किया निलंबित। कोतवाली थाने में पदस्थ एसआइ रमन भील को फोन पर महिला से आपत्तिजनक बातें करना महंगा पड़ गया। महिला की शिकायत के बाद हुई प्राथमिक जांच में एसपी ने एसआई भील को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है।
गुरुवार की शाम कोतवाली थाने से भी रमन भील को रवानगी देकर पुलिस लाइन भेज दिया। दरअसल, बुधवार को मुरैना शहर में रहने वाली एक महिला ने शिकायत की थी, कि एसआई रमन भील उसे फोन पर परेशान करते हैं। फोन लगाकर आपत्तिजनक बातें करते हैं।
महिला ने शिकायत के साथ एक आडियो भी एसपी को सौंपा, जिसमें एसआइ भील आपत्तिजनक भाषा में महिला से बातें कर रहा है। इसी मामले में एसआई को निलंबित किया गया है।
गौरतलब है, कि यह पहली बार नहीं है, करीब डेढ़ साल पहले रमन भील माता बसैया थाने में पदस्थ थे, तब भी एक महिला ने इसी तरह की शिकायत की थी, तब भी एसआई भील को थाने से हटाकर जांच बैठाई गई थी।








