Site icon Yashbharat.com

IRCTC Tour Package For Winter: IRCTC के साथ टूर पैकेज में सेलीब्रेट करें हैप्‍पी न्‍यू ईयर

658276 irctc amazon

IRCTC Tour Package For Winter: IRCTC के साथ टूर पैकेज में सेलीब्रेट करें हैप्‍पी न्‍यू ईयर। बस कुछ दिन में साल 2023 हमें अलविदा कह देगा और लोग न्यू ईयर 2024 के जश्न में डूब जाएंगे। अगर आप नए साल में अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी का किफायती टूर पैकेज आपके लिए है। इसमें आप 60 हजार से भी कम पैसों में थाईलैंड घूम सकते हैं। ये पैकेज चार रात और पांच दिन है।

कब से शुरू होगा टूर पैकेज? Thailand
IRCTC ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट थाइलैंड टूर पैकेज की जानकारी दी है। इस पैकेज का नाम Treasures of Thailanad है। इसमें 4 रात और 5 दिन घूमने को मिलेगा। इस पैकेज की यात्रा मुंबई से 10 जनवरी, 2024 को शुरू होगी।

इन जगहों की सैर होगी?
IRCTC के इस पैकेज में मुंबई एयरपोर्ट से फ्लाइट मिलेगी, जो सीधे बैंकॉक जाएगी। यहां से यात्रियों को पटाया, कोरल, आईलैंड और नूंग नूच विलेज घूमाया जाएगा। साथ ही बैंकॉक सिटी घूमने का मौका भी मिलेगा।

 

कितना है टूर का पैकेज?
इस टूर पैकेज के लिए डबल ऑक्यूपेंसी में 58,900 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे। सिंगल ऑक्सूपेंसी में 67,300 रुपये देने होंगे। ट्रिपल ऑक्यूपेंसी में टिकट शुल्क 58,900 रुपये है। IRCTC के इस टूर पैकेज में 5-11 साल के बच्चों के लिए 55,300 रुपये (बेड के साथ) और 49,300 रुपये (बिना बेड) के है। वहीं, 2 से 4 साल के बच्चों के लिए (बिना बेड) के 36,100 रुपये टिकट लगेगी।

कहां से IRCTC थाईलैंड पैकेज बुकिंग करें?
इस टूर पैकेज को बुक करने के लिए IRCTC की वेबसाइट पर जाना होगा। वहीं, आप इस लिंक https://www.irctctourism.com/tourpackageBooking?packageCode=WMO033 पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं।

Exit mobile version