IRCTC News: त्योहारी सीजन में रायपुर से भोपाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, अंबिकापुर, उधमपुर समेत अन्य स्थानों पर जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। पिछले लंबे समय से ट्रेनों के लगातार रद रहने से यात्री परेशान हैं। इस बार 21 सितंबर से चार अक्टूबर तक पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल के न्यू कटनी स्टेशन में यार्ड रिमाडलिंग और इलेक्ट्रानिक इंटरलाकिंग के होने वाले काम के चलते रेलवे ने 19 सितंबर से छह अक्टूबर तक 18 दिनों के लिए एक्सप्रेस समेत 24 लोकल ट्रेनों को रद करने और पांच ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने के साथ ही एक ट्रेन को गंतव्य से पहले समाप्त करने घोषणा की है।
इससे त्योहारी सीजन में रायपुर से भोपाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, अंबिकापुर, उधमपुर समेत अन्य स्थानों पर जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। सबसे अधिक परेशानी उन यात्रियों को होगी जिन्होंने एक-दो महीने पहले से सपरिवार अपने गृहग्राम, पर्यटन स्थल आदि स्थानों पर जाने के लिए कंफर्म टिकट ले रखा है। अब उन्हें टिकट रिफंड कराने के साथ ही नए सिरे से सफर की योजना बनानी होगी।
यह यात्री ट्रेनें 19 से रद
19 सितंबर से चार अक्टूबर तक बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस।
21 सितंबर से छह अक्टूबर तक भोपाल से चलने वाली ट्रेन नंबर 8235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस।
20 सितंबर से चार अक्टूबर तक कटनी से चलने वाली ट्रेन नंबर 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल।
21 सितंबर से पांच अक्टूबर तक चिरमिरी से चलने वाली ट्रेन नंबर 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल।
20 सितंबर से तीन अक्टूबर तक बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस।
21 से चार अक्टूबर तक रीवा से चलने वाली ट्रेन नंबर 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस।
20 सितंबर से चार अक्टूबर तक जबलपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 11265 जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस।
21 सितंबर से पांच अक्टूबर तक अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 11266 अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस।
20 सितंबर से चार अक्टूबर तक रीवा से चलने वाली ट्रेन नंबर 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस।
21 सितंबर से पांच अक्टूबर तक चिरमिरी से चलने वाली ट्रेन नंबर 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस।
30 सितंबर से चार अक्टूबर तक बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 18234 बिलासपुर–इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस।
एक अक्टूबर से पांच अक्टूबर तक इंदौर से चलने वाली ट्रेन नंबर 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस।
तीन अक्टूबर को निजामुद्दीन से चलने वाली ट्रेन नंबर 04044 निजामुद्दीन-अंबिकापुर साप्ताहिक स्पेशल।
पांच अक्टूबर को अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 04043 अंबिकापुर-निजामुद्दीन साप्ताहिक स्पेशल।
दो अक्टूबर को लखनऊ से चलने वाली ट्रेन नंबर 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस।
तीन अक्टूबर को रायपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 12536 रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस।
29 सितंबर से तीन अक्टूबर तक छपरा से चलने वाली ट्रेन नंबर 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस।
30 सितंबर से चार अक्टूबर तक दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस।
27 और 29 सितंबर को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस।
29 सितंबर और एक अक्टूबर को नौतनवा से चलने वाली ट्रेन नंबर 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस।
एक और तीन अक्टूबर को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 18203 दुर्ग-कानपुर बेतवा एक्सप्रेस।
दो और चार अक्टूबर को कानपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 18204 कानपुर-दुर्ग बेतवा एक्सप्रेस।
28 सितंबर को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस।
30 सितंबर को नौतनवा से चलने वाली ट्रेन नंबर 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
एक अक्टूबर को पुरी से चलने वाली ट्रेन नंबर 22910 पुरी-वलसाड एक्सप्रेस परिवतर्तित मार्ग बिलासपुर-रायपुर-गोंदिया-नागपुर-इटारसी मार्ग से चलेगी।
Related Articles
-
Umaria: सिंधी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला; पशु चिकित्सा विभाग के कर्मचारी पर आरोप, कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज -
Katni: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय NKJ में धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस; खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा -
Katni: राष्ट्रीय खेल दिवस पर कटनी में खेल गतिविधियों और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन; वरिष्ठ खिलाड़ी व कोच सम्मानित -
Katni: आंगनबाड़ी की नन्हीं बेटियों ने कलेक्टर आशीष तिवारी की कलाई पर बांधा “स्नेह का धागा”; हर्षिता की कविता ने जीता दिल -
Katni: औद्योगिक क्षेत्र की हर बाधा होगी दूर- कलेक्टर आशीष तिवारी; लमतरा में ‘उद्यम संवाद’ आयोजित, अतिक्रमण हटाने के निर्देश -
Katni: 130 गोवंश क्षमता वाली कन्हवारा गौशाला पहुंचे कलेक्टर; गायों को खिलाया गो-ग्रास, दूध उत्पादन बढ़ाने दिए निर्देश -
Katni: गर्भवती महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं की कलेक्टर ने जानी हकीकत; आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण -
Katni News: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम डिठवारा पहुंचे कलेक्टर; शासकीय अनाज गोदाम का निरीक्षण कर किसानों से की सीधी चर्चा -
इंदौर में रिटायर्ड प्राचार्य साइबर ठगी के शिकार; फेसबुक पर सीरिया की महिला डॉक्टर बन की दोस्ती, कस्टम-RBI के नाम पर ऐंठे 6 लाख रुपये -
FSSAI Warning Label Proposal: पैकेज्ड फूड को लेकर सरकार का बड़ा कदम; ज्यादा नमक, चीनी या फैट वाले सामान पर लगेगा लाल रंग का ‘चेतावनी लेबल’ -
PM Modi Central Asia Visit: पीएम मोदी की उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान यात्रा शुरू; जानिए मध्य एशिया के इन देशों में भारतीय 500 रुपये की कीमत कितनी हो जाती है -
Special Trains Extension: रेल यात्रियों को बड़ी राहत- रेलवे ने इंदौर-निजामुद्दीन, सूरत-छपरा समेत 9 स्पेशल ट्रेनों की फेरे बढ़ाए; देखें नया शेड्यूल -
बाढ़ में बहकर आया बैंक का लॉकर, त्रिशूली नदी किनारे मची लूट: नेपाल में 600 मौतों और 2500 लापता के बीच खौफनाक मंजर -
Western Railway MEMU Proposal: धार-टांडा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात; प्रतापनगर से टांडा रोड के बीच रोजाना चलेगी नई मेमू ट्रेन, पश्चिम रेलवे ने भेजा प्रस्ताव -
Bhind Snakebite News: भिंड में बड़ा हादसा; घर में खेल रही 5 साल की मासूम को सांप ने डसा, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत -
सीएसपी सहित दोनों फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित: गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों में पुलिस की दबिश, एसआईटी ने तेज कि जांच -
MP School Education News: मध्य प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बड़ी पहल; मोहन यादव सरकार जल्द करेगी 10,000 नए शिक्षकों की भर्ती -
अब पैक्ड फूड पर दिखेगा लाल निशान: ज्यादा चीनी, नमक और फैट वाले सामान पर FSSAI लगाएगा चेतावनी लेबल -
70 फीट गहरे कुएं में गिरा तेंदुआ, बांधवगढ़ की टीम ने रात 1 बजे चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, कुआं गांव में घटना से खलबली -
दमोह में रक्षाबंधन पर उजड़ा हंसता-खेलता परिवार; 1 घंटे के भीतर बेटे समेत माता-पिता ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
