FEATUREDLatestराष्ट्रीय

IRCTC DOWN:IRCTC वेबसाइट डाउन: टिकट बुकिंग सेवाएं अगले एक घंटे के लिए बंद

IRCTC DOWN:IRCTC वेबसाइट डाउन: टिकट बुकिंग सेवाएं अगले एक घंटे के लिए बंद। IRCTC की वेबसाइट अगले एक घंटे के लिए ठप हो गई है. इसके चलते रेल टिकटों की बुकिंग नहीं हो पा रही है. इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है.

IRCTC DOWN:IRCTC वेबसाइट डाउन: टिकट बुकिंग सेवाएं अगले एक घंटे के लिए बंद

IRCTC की वेबसाइट अगले एक घंटे के लिए ठप हो गई है. इसके चलते रेल टिकटों की बुकिंग नहीं हो पा रही है. इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है. सबसे बड़ी बात तो यह है कि तत्काल टिकट बुकिंग के समय ही IRCTC की साइट ठप पड़ गई. IRCTC ने बयान जारी कर कहा साइट पर मेंटेनेंस का काम चल रहा है इसलिए अगले 1 घंटे तक कोई बुकिंग नहीं होगी.

IRCTC की सर्विस डाउन होने के बाद तत्काल टिकट कटाने वालों को खासा परेशानी हो रही है. लोग सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. IRCTC को टैग कर लोग कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं.

कहा जा रहा है कि आमतौर पर IRCTC की वेबसाइट मेंटेनेंस का काम 11 बजे के बाद होता है कि लेकिन आज इससे पहले जल्दी हो गया. लोग साइबर अटैक की बात कर रहे हैं. क्योंकि 10 बजे से एसी तत्काल के लिए टिकट बुकिंग होती है जबकि 11 बजे से नॉन एसी की बुकिंग होती है. IRCTC की सर्विस डाउन होने से दोनों की बुकिंग नहीं हो पा रही है. यात्री परेशान हैं. एक्स पर अपनी तकलीफ जाहिर कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं सवाल

टिकट कैसे होगा

 

IRCTC DOWN:IRCTC वेबसाइट डाउन: टिकट बुकिंग सेवाएं अगले एक घंटे के लिए बंद

..

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि