IRCTC का नया तोहफा, डेबिट कार्ड से बुक करेंगे टिकट तो नहीं लगेगा ट्रांजेक्शन चार्ज
वेब डेस्क। भारतीय रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. IRCTC से रेल टिकट बुक करना अब हो गया है और सस्ता. IRCTC ने पैसेंजर्स को अब सस्ते टिकट पाने का ऑफर दिया है. IRCTC का ये खास ऑफर केवल कुछ ही लोगों के लिए है. जानें कितने रुपए और कैसे सस्ता मिलेगा टिकट-
आईआरसीटीसी की ओर से जो ऑफर दिया गया है, उसके तहत यात्री यदि डेबिट कार्ड से टिकट बुक कराता है तो उन्हें इस पर कोई ट्रांजेक्शन चार्ज नहीं देना होगा. आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी कि अब रेलवे की वेबसाइट या ऐप से डेबिट कार्ड के माध्यम से टिकट कराने पर जीरो यानी कोई ट्रांजेक्शन चार्ज नहीं वसूला जाएगा.
बाकी सभी तरह के ट्रांजेक्शन पर चार्ज लगाया जाएगा: डेबिट कार्ड के अलावा किसी भी अन्य तरीके से टिकट बुकिंग कराने पर ट्रांजेक्शन चार्ज लिया जाएगा.
आईआरसीटीसी ने ये साफ किया कि अगर आप ऑनलाइन टिकट का भुगतान दूसरे जरिए यानि नेट बैंकिंग, ई-वॉलेट या कैश कार्ड के माध्यम से करते हैं तो इस पर ट्रांजेक्शन चार्ज लगेगा.
आईआरसीटीसी की तरफ से की गई इस घोषणा से पहले पीएनबी, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आंध्रा बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर ट्रांजेक्शन चार्ज लेते थे. लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत टिकट का भुगतान करने पर ट्रांजेक्शन चार्ज जीरो रहेगा.
साथ ही आईआरसीटीसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक और बदलाव किया है. आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट का वीटा वर्जन लॉन्च किया है. इसमें नया यूजर इंटरफेस होने के साथ ही आप वेटिंग टिकट के बारे में यह अनुमान लगा सकते हैं कि टिकट कंफर्म होगा या नहीं।