Site icon Yashbharat.com

मोसाद पर ईरान का प्रहार: 3 को फांसी, 700 से ज्यादा गिरफ्तार- पूरे नेटवर्क पर शिकंजा

Screenshot 20250623 090625 Chrome

मोसाद पर ईरान का प्रहार: 3 को फांसी, 700 से ज्यादा गिरफ्तार- पूरे नेटवर्क पर शिकंजा। 12 दिन तक चले युद्ध के बाद ईरान-इजरायल में सीजफायर (Iran-Israel Ceasefire) हो गया है। हालांकि दोनों देशों के बीच अब भी तनाव चरम पर है और एक-दूसरे के खिलाफ तीखी बयानबाजी कर रहे हैं।

मोसाद पर ईरान का प्रहार: 3 को फांसी, 700 से ज्यादा गिरफ्तार- पूरे नेटवर्क पर शिकंजा

दूसरी तरफ ईरान में अपने देश में छुपे बैठे मोसाद के ‘अंडर कवर एजेंट्स’ के खिलाफ भी ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। ईरान ने आज सुबह तीन लोगों को इजरायल के लिए जासूसी करने और हत्या की साजिश रचने के आरोप में फांसी दी। वहीं, ईरान ने 12 दिन की ईरान-इजरायल जंग के दौरान 700 लोगों को इजरायल से संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया है।

ईरान की ओर से जारी बयान के मुताबिक इदरीस अली, आज़ाद शोजाई और रसूल अहमद रसूल ने हत्या के लिए उपयोग में लिए जाने वाले उपकरण ईरान में लाने की कोशिश की। इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाया गया और बुधवार सुबह उरमिया शहर में सजा के तौर पर उन्हें फांसी दे दी गई।

जबकि 13 जून 2025 को ईरान-इजरायल के बीच जंग शुरू होने के बाद ईरान ने इजरायल के लिए काम करने वालों के खिलाफ तेज़ और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसी क्रम में रविवार और सोमवार को भी कुछ आरोपियों को फांसी दी गई थी।

खुफिया जानकारी लीक करने का आरोप में 700 गिरफ्तार

वहीं, ईरान ने हालिया 12 दिन की ईरान-इजरायल जंग के दौरान 700 लोगों को इजरायल से संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये जानकारी राज्य-समर्थित मीडिया एजेंसी ‘नूर न्यूज’ ने दी है।

Exit mobile version