Iran Attacks Israel Live Updates: भारत की शान में कसीदे पढ़ रहा इजराइल, हमले छुपाने के लिए ने सैटेलाइट इमेज में छेड़छाड़ की, ईरान का दावा
Iran Attacks Israel Live Updates: भारत की शान में कसीदे पढ़ रहा इजराइल, हमले छुपाने के लिए ने सैटेलाइट इमेज में छेड़छाड़ की, ईरान का दावा

-
भारत को बारीकी से नजर रखनी चाहिए: इजराइल के पूर्व राजदूत
भारत इजराइल का रणनीतिक साझेदार है. भारत के साथ हमारे अच्छे द्विपक्षीय संबंध हैं. ये बात बुधवार को भारत में इजराइल के पूर्व राजदूत डैनियल कार्मोन ने कही. उन्होंने कहा कि पिछले साल 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा, हम उसकी बहुत सराहना करते हैं. मेरा मानना है कि भारत को स्थिति पर बहुत बारीकी से नजर रखनी चाहिए. यह मामला भारत से भी जुड़ा हुआ है.
-
क्या है ईरान का दावा?
ईरानी सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि अपने एयरबेस पर हुए ईरानी हमले को छुपाने के लिए इजराइल ने सैटेलाइट इमेज में छेड़छाड़ किया. सैटेलाइट पिक्चर में एयरबेस के ठीक ऊपर कृत्रिम बादल दिखता है. इज़राइल के बाक़ी इलाक़ों और दूसरे एयरबेस की तस्वीरें साफ़-साफ़ है. नेगेतेव एयरबेस की सैटेलाइट पिक्चर साफ़ नहीं आ रही है. एक अक्टूबर को ईरानी मिसाइल से इज़राइल के इस एयर बेस को निशाना बनाया गया था.
-
हिजबुल्लाह ने क्या दावा किया?
इजराइल के हमले के बाद हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने उत्तरी इजराइल में बेत हिलेल के ऊपर उड़ान भर रहे एक इजराइली सैन्य हेलीकॉप्टर पर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें दागीं, जिससे उसे पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा.
-
-
अमेरिका के एक नागरिक की भी मौत
लेबनान की राजधानी बेरूत में इजराइल के हमले में अमेरिका के एक नागरिक की भी मौत हो गई है. रिपोर्ट के अनुसार, वो अमेरिका के मिशिगन के डियरबॉर्न शहर का रहने वाला था.
-
इजराइल के पूर्व राजदूत का भारत पर बयान
भारत में इजराइल के पूर्व राजदूत डैनियल कार्मन ने ईरान से तनाव के बीच भारत पर बयान दिया है. उन्होंने बताया है कि भारत इजराइल के लिए कितना महत्वपूर्ण है. डैनियल कार्मन ने कहा कि भारत के साथ हमारे अच्छे द्विपक्षीय संबंध हैं. पीएम मोदी ने 7 अक्टूबर को जो कहा, उसकी हमने बहुत सराहना की. यह त्वरित और स्पष्ट था. पूर्व राजदूत ने कहा कि मेरा मानना है कि भारत को स्थिति का बहुत बारीकी से पालन करना चाहिए क्योंकि यह भारत के साथ भी जुड़ा हुआ है.
-
इजराइल ले रहा बदला, नसरल्लाह का दामाद ढेर
ईरान के हमले के बाद इजराइल ने बदला लेना शुरू कर दिया है. वो सीरिया और लेबनान में हमला कर रहा है. लेबनान की राजधानी बेरूत में उसने स्ट्राइक की, जिसमें 46 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 85 लोग घायल बताए जा रहे हैं. दूसरी ओर इजराइल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में भी हमला किया है, जिसमें हिजबुल्लाह चीफ नरसल्लाह के दामाद के मारे जाने की खबर है.
-
-
हेलेना तूफान के बाद राष्ट्रपति बाइडेन ने किया क्षेत्र का दौरा
अमेरिका में हाल ही में हेलेना तूफान ने तबाही मचाई. इस तूफान में भारी नुकसान हुआ. इसी के चलते राष्ट्रपति बाइडेन ने तूफान से जिन इलाकों में तबाही मची उनका दौरा किया.
राष्ट्रपति बाइडेन इजराइल के ईरान पर हमला करने से पहले इस बात पर हटे पीछे
ईरान के इजराइल पर अटैक करने के बाद अमेरिका इजराइल का पूरा समर्थन कर रहा है, लेकिन राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा है कि इजराइल को ईरान के परमाणु साइट पर हमला नहीं करना चाहिए.
इजराइल के हमलों में लेबनान के 46 लोगों की हुई मौत
लेबनान की राजधानी बेरूत में इजराइल के एयर स्ट्राइक करने के बाद लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक आंकड़ा सामने रखा. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, पिछले 24 घंटों में लेबनान पर इजराइल ने जो हमले किए उन में 46 लोग मारे गए हैं. साथ ही 85 लोग घायल भी हुए हैं.
इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर की एयर स्ट्राइक, IDF ने की पुष्टि
इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर तीन एयर स्ट्राइक की. आईडीएफ ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हवाई हमला करने की पुष्टि की है.
जॉर्डन किसी का युद्धक्षेत्र नहीं होगा… ईरान-इजराइल युद्ध के बीच जॉर्डन ने जारी किया बयान
जॉर्डन के राजनयिक अयमान सफादी ने इजराइल और ईरान को चेतावनी दी. जॉर्डन ने कहा, ईरान ने जो इजराइल पर मिसाइल से हमला किया इस में उस ने जॉर्डन के एयरस्पेस का उल्लंघन किया. जॉर्डन ने कहा, उनका देश किसी भी खतरे के खिलाफ अपनी रक्षा करेगा. मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, सफादी ने अपने ब्रिटिश समकक्ष डेविड लैमी के साथ एक फोन कॉल में कहा, जॉर्डन किसी का युद्धक्षेत्र नहीं होगा.
-
ईरान पर लगाए जाएंगे प्रतिबंध… जी-7 मीटिंग के बाद राष्ट्रपति बाइडेन ने किया ट्वीट
ईरान के इजराइल पर मगंलवार को किए गए मिसाइल अटैक के बाद बुधवार को G-7 की आपात मीटिंग बुलाई गई. इस मीटिंग के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, आज सुबह, मैं इजराइल के खिलाफ ईरान के अस्वीकार्य हमले पर चर्चा करने और ईरान पर नए प्रतिबंधों की चर्चा करने के लिए जी7 नेताओं की बैठक में शामिल हुआ.
मिडिल ईस्ट में भड़की आग नरक बनती जा रही: गुटेरेस
मिडिल ईस्ट के हालात पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सुरक्षा परिषद की बैठक में बड़ी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में भड़की आग तेजी से एक नरक बनती जा रही है. अमेरिका और फ्रांस ने कई अन्य देशों के समर्थन से अस्थायी युद्धविराम का प्रस्ताव रखा है. इजराइल ने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है. उसके हमलों में तेजी आई है. इसमें हिजबुल्लाह हेडक्वार्टर पर बमबारी भी शामिल है.
-
भारत को बारीकी से नजर रखनी चाहिए: इजराइल के पूर्व राजदूत
भारत इजराइल का रणनीतिक साझेदार है. भारत के साथ हमारे अच्छे द्विपक्षीय संबंध हैं. ये बात बुधवार को भारत में इजराइल के पूर्व राजदूत डैनियल कार्मोन ने कही. उन्होंने कहा कि पिछले साल 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा, हम उसकी बहुत सराहना करते हैं. मेरा मानना है कि भारत को स्थिति पर बहुत बारीकी से नजर रखनी चाहिए. यह मामला भारत से भी जुड़ा हुआ है.
-
उत्तरी इजराइल पर 240 रॉकेट दागे गए
लेबनान की ओर से बुधवार को उत्तरी इजराइल पर 240 से ज्यादा रॉकेट दागे गए. ये जानकारी बुधवार को आईडीएफ ने दी. बताया कि 240 में से 100 रॉकेट शाम को दागे गए. लगभग दो घंटे पहले पश्चिमी गैलिली में 70 रॉकेट दागे गए. शाम को अवीविम में दो और रॉकेट दागे गए. फिर पश्चिमी गैलिली में 30 और रॉकेट दागे गए. इस हमले में कोई नुकसान नहीं हुआ है.
-
ईरान के एटमी ठिकानों पर हमले के पक्ष में नहीं
इजराइल पर ईरान के बाद हमले के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. इजराइल कभी भी ईरान पर हमला कर सकता है. मिडिल ईस्ट में उपजे इस संकट को देखते हुए G-7 की आपात बैठक बुलाई गई. ये बैठक इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने बुलाई थी. इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी शामिल हुए. बाइडेन ने कहा है कि वो ईरान के एटमी ठिकानों पर हमले के पक्ष में नहीं हैं. हालांकि, ईरान पर कुछ प्रतिबंध लगाए जाएंगे. हम चाहते हैं कि बातचीत से समस्या का समाधान हो. इजराइल के पीएम नेतन्याहू से जल्द बात करेंगे.
-
ईरान हमले के परिणाम विनाशकारी होंगे
ईरान ने 1 अक्टूबर को इजराइल पर सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइल दागी थीं. उसका दावा है कि 90 फीसदी मिसाइल टारगेट पर गिरीं. इसके उलट इजराइल का कहना है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान की अधिकांश मिसाइल को हवा में ही नेस्तनाबूद कर दिया. इजराइल पर ईरान के इस हमले की यूएन महासचिव ने निंदा की है. उन्होंने कहा है कि इसके परिणाम विनाशकारी होंगे.
-
कतर पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति
इजराइल पर हमले के एक दिन बाद ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन द्विपक्षीय वार्ता और शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए कतर पहुंचे हैं. उन्होंने कहा, उम्मीद है कि मध्य पूर्व में इजराइल के अपराध को रोकने में एशियाई देशों की मदद ली जाएगी. ईरान के स्टूडेंट न्यूज नेटवर्क ने पेजेशकियन के हवाले से कहा है कि हम सुरक्षा और शांति चाहते हैं. इजरायल ने तेहरान में हनीयेह की हत्या की थी. अगर इजराइल अपने अपराधों को नहीं रोकता है तो उसे और भी कठोर एक्शन का सामना करना पड़ेगा.
-
हमास ने जाफा हमले की जिम्मेदारी ली
इजराइल पर 1 अक्तूबर को ईरान हमले के बीच रात में जाफा में आतंकी हमला हुआ था. इस हमले की हमास ने जिम्मेदारी ली है. हमले में सात लोग मारे गए थे. 16 अन्य घायल हुए थे. द टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, हमला करने वाले मोहम्मद मेसेक और अहमद हिमौनी उसके सदस्य हैं.
-
शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं: नेतन्याहू
लेबनान में ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान मारे गए इजराइली सैनिकों के परिवारों के प्रति पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा, मैं लेबनान में शहीद हुए नायकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं. हम ईरान की बुराई की धुरी के खिलाफ कठिन युद्ध के बीच में हैं, जो हमें नष्ट करना चाहता है. मगर, ऐसा कभी नहीं होगा क्योंकि हम एक साथ खड़े होंगे और ईश्वर की मदद से जीतेंगे. हम दक्षिण में अपने बंधकों को छुड़ाएंगे. उत्तर में अपने निवासियों को वापस लाएंगे.
-
लेबनान में इजराइल के 8 सैनिक मारे गए
दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ ऑपरेशन में इजराइल को बड़ा नुकसान हुआ है. लड़ाई में अभी तक उसके 8 सैनिक मारे गए हैं. द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, आईडीएफ ने लेबनान में लड़ाई के दौरान सात और सैनिकों की मौत की पुष्टि की है. इनमें दो कैप्टन हैं. मारे गए सैनिकों की उम्र 21 से 23 साल के बीच है. इससे पहले इजराइल ने एक सैनिक के मारे जाने की पुष्टि की थी.
-
ईरान से निकलें, स्थिति तनावपूर्ण है: जर्मनी
ईरान ने 1 अक्टूबर को इजराइल पर हमला किया था. इजराइल का कहना है कि वो इसका बदला लेना. दोनों देशों के बीच तनाव को देखते हुएजर्मनी ने अपने नागरिकों से ईरान छोड़ने के लिए कहा है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि पूरे क्षेत्र में स्थिति अस्थिर और तनावपूर्ण बनी हुई है. इसलिए तुरंत वहां से निकलें. साथ ही जर्मन नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वो ईरान की यात्रा न करें.
-
ईरान के सभी प्रॉक्सी को हराने का काम कर रहे हैं हम
ईरान के हमले के बाद इजराइल के विदेश मंत्रालय का बयान आया है. उप-प्रवक्ता एलेक्स गैंडलर ने कहा कि कल ईरान और IRGC ने 180 से अधिक रॉकेट दागे. अधिकतर रॉकेटों को एयर डिफेंस सिस्टम और हमारे सहयोगियों ने रोका. ईरान से निपटने के लिए हमारे पास रणनीतिक लक्ष्य हैं. हम ईरान के सभी प्रॉक्सी को हराने का काम कर रहे हैं. चाहे वह हिजबुल्लाह हो, हमास हो या कोई और. ईरान ने इजराइल के खिलाफ वैश्विक मोर्चा खोल दिया है. हमारा रिएक्शन ईरान के गढ़ से बफर्स और उन देशों (जिनके प्रॉक्सी हैं) को मुक्त करना होगा. ईरानी हमले में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है.
-
अरब देशों के प्रतिनिधियों के साथ रूसी विदेश मंत्री की बैठक
इजराइल पर ईरान के हमले के बाद रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अरब देशों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की है. इस बैठक में मध्य पूर्व में बढ़ते हालात पर चर्चा हुई. रॉयटर्स को ये जानकारी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने दी है.
-
ईरान के हमले में एयरबेस को कोई नुकसान नहीं हुआ: आईडीएफ
ईरान के हमले के अगले दिन इजराइल ने अपने एयरबेस पर अटैक की बात स्वीकार की है. द टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, आईडीएफ का कहना है कि कुछ ईरानी मिसाइल ने एयरबेस को निशाना बनाया. मगर, किसी विमान या बड़े बुनियादी ढांचे को नुकसान नहीं पहुंचा.
-
मिडिल ईस्ट में अमेरिकी-यूरोपीय देशों की मौजूदगी युद्ध का कारण: खामेनेई
इजराइल पर हमले के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का पहला रिएक्शन आया है. उन्होंने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी और यूरोपीय देशों की मौजूदगी की निंदा की. उन्होंने कहा कि इनकी मौजूदगी मिडिल ईस्ट में संघर्ष, युद्ध, चिंता और दुश्मनी का स्रोत है. हालांकि, उन्होंने बीती रात हुए मिसाइल हमले का कोई जिक्र नहीं किया.
-
हिजबुल्लाह के 150 से अधिक ठिकानों पर हमला किया: IDF
दक्षिणी लेबनान में इजराइल की सेना और हिजबुल्लाह के बीच जंग चल रही है. आईडीएफ ने ग्राउंड ऑपरेशन शुरू करने के बाद से दक्षिणी लेबनान में 98वें डिवीजन के संचालन का नया फुटेज जारी किया है. आईडीएफ का कहना है कि डिवीजन हिजबुल्लाह के साथ नजदीकी लड़ाई में लगी हुई है. आतंकी समूह के ठिकानों पर हवाई हमले कर रही है. हाल ही में एक ऑपरेशन में कमांडो यूनिट ने हिजबुल्लाह के एक ठिकाने को नष्ट कर दिया. इसमें एक रॉकेट लांचर और विस्फोटकों का जखीरा भी था. वायु सेना ने हिजबुल्लाह के 150 से अधिक ठिकानों पर हमला किया है.
-
आईडीएफ ने दक्षिणी लेबनान में भेजे और सैनिक
इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के करीब 24 गांवों को खाली करने के लिए कहा है. उसने इन गांवों के नागरिकों को चेतावनी दी है कि वो गांव खाली कर दें क्योंकि वो हिजबुल्लाह के खिलाफ ऑपरेशन में और तेजी लाने जा रहा है. उसने दक्षिणी लेबनान में और सैनिक भी भेज दिए हैं.
-
संयम बरतें, बातचीत से सुलझाएं मुद्दे… ईरान-इजराइल जंग पर बोला भारत
भारत ने कहा कि वह पश्चिम एशिया में सुरक्षा स्थिति के बढ़ने से बहुत चिंतित है. पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ रहा है. भारत ने सभी संबंधित पक्षों से संयम बरतने की अपील की है. भारत ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि संघर्ष व्यापक क्षेत्रीय आयाम न ले ले. हम आग्रह करते हैं कि सभी मुद्दों को बातचीत और कूटनीति के माध्यम से सुलझाया जाना चाहिए.
-
इजराइली सेना ने लेबनान में नागरिकों को दी चेतावनी, खाली कर दें घर
IDF ने दक्षिणी लेबनान के दो दर्जन गांवों में लेबनानी नागरिकों को निकलने के लिए नई चेतावनी जारी की है. उसने कहा, ‘हिजबुल्लाह की गतिविधि IDF को उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मजबूर करती है. IDF आपको नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता. आपकी सुरक्षा के लिए, आपको तुरंत अपने घरों को खाली कर देना चाहिए. जो कोई भी हिजबुल्लाह के लड़ाकों, उनकी सुविधाओं या उनके हथियारों के पास है, वह खुद को जोखिम में डालता है.”
-
लेबनान से स्पेन निकालेगा अपने 350 नागरिक
स्पेन की रक्षा मंत्री मार्गारीटा रॉबल्स ने बुधवार को कहा कि स्पेन गुरुवार को लेबनान से कम से कम 350 नागरिकों को निकालने की योजना बना रहा है. स्पेनिश विमान तैयार हैं, कर्मचारी तैयार हैं. विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस के अनुसार, लेबनान में लगभग 1,000 स्पेन के लोग हैं.
-
ईरान के हमले के बाद दिल्ली में इजराइल एंबेसी की सुरक्षा बढ़ाई गई
ईरान के हमले के बाद राजधानी दिल्ली में भी इजराइल एंबेसी की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. अब्दुल कलाम रोड को पूरी तरीके से बैरिकेट्स लगाकर बंद कर दिया गया है, जो गाड़ी आ रही है उन्हें रोक कर पहले चेक किया जा रहा है और आगे जाने की वजह पूछी जा रही है. मीडिया को भी इजराइल एंबेसी की तरफ जाने की और वीडियोग्राफी करने की इजाजत नहीं दी जा रही है.
-
सतर्क रहें, यात्रा करने से बचें… ईरान के लिए भारत की ट्रैवल एडवाइजरी
भारत ने ईरान की यात्रा न करने की लोगों को सलाह दी है. विदेश मंत्रालय ने कहा, “हम क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति में हाल ही में हुई वृद्धि पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. भारतीय नागरिकों को ईरान की सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी जाती है. वर्तमान में ईरान में रहने वाले लोगों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें और तेहरान में भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें.”
ईरान और इजराइल के बीच युद्ध की स्थिति के मद्देनजर केंद्र सरकार भारतीय एयरलाइंस के लिए एडवाइजरी जारी कर सकती है. एयर इंडिया दोनों देशों से सटे हवाई क्षेत्र में विमानों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा सकती है. वहीं, एयर इंडिया अपने हवाई क्षेत्र का रूट बदलने पर विचार कर रही है. एयर इंडिया के सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट ईरान के हवाई क्षेत्र के पास से गुजरती है, जिसका रूट बदला जा सकता है.
इजराइल ने तैयार किए अटैक के तीन चरण
ईरान पर इजराइल हमले की तीन चरणों में योजना बना रहा है. पहले चरण में इजराइल के हमले में कुछ अहम ईरानी सैन्य ठिकाने, पॉवर प्लांट, गैस प्लांट, एयर डिफेंस सिस्टम और कुछ एयर बेस हैं. दूसरा चरण में ईरानी सत्ता और सुरक्षा संगठनों के प्रमुख लोग शामिल हैं. वहीं, तीसरे चरण में ईरानी न्यूक्लियर साइट पर अटैक समेत इजराइल अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है.
-
इजरलाइल पर हमले के बाद ईरान की संसद में मना जश्न
इजराइल में ताबड़तोड़ मिसाइल हमले के बाद ईरान की संसद में जश्न मनाया गया है. बीती रात को हमले के बाद ईरान, लेबनान में जश्न मनाया गया और जमकर आतिशबाजी हुई.
चीन ने लेबनान से निकाले अपने 146 नागरिक
146 चीनी नागरिक और उनके परिवार के पांच सदस्य लेबनान से निकाले जाने के बाद चार्टर्ड फ्लाइट से बीजिंग पहुंचे. चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि चीनी दूतावास लेबनान में बना रहेगा.
-
इजराइल और ईरान युद्ध पर आया केजरीवाल का बयान, मोदी सरकार से की ये अपील
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘इजराइल और ईरान के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनी है, भारत के कई परिवार चिंतित हैं क्योंकि उनके परिवार के लोग इन देशों में काम कर रहे हैं. मैं भारत सरकार से विनम्र निवेदन करता हूं कि वहां रहने वाले जो भी भारतीय वापस आना चाहें, उन्हें जल्द से जल्द मिशन मोड में वापस लाने की व्यवस्था करें. मैं आशा करता हूं कि इन देशों में हालात जल्द सुधरेंगे और विश्व में शांति स्थापित होगी.’
-
डेनमार्क में इजराइली दूतावास के पास दो धमाके, मचा हड़कंप
डेनमार्क में इजराइली दूतावास के पास दो धमाके हुए हैं. कोपेनहेगन पुलिस ने बुधवार को कहा कि वे इजराइली दूतावास के पास हुए दो धमाकों की जांच कर रहे हैं.
-
हिजबुल्लाह के इंफ्रास्ट्रक्चर को तबाह करते रहेंगे- इजराइल
इजराइल की डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) का कहना है कि वह दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के इंफ्रास्ट्रक्चर को नष्ट करना जारी रखेगी.
-
ईरानी हमले रोकने के लिए नेतन्याहू करना चाहते थे पुतिन से बात
ईरानी हमले को रोकने के लिए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने की कोशिश की थी. ये जानकारी ईरानी सुरक्षा सूत्रों के हवाले से सामने आई है. पुतिन ने नेतन्याहू से बात करने से मना कर दिया. इससे पहले ईरान ने इजराइल पर हमला करने से पहले रूस से हरी झंडी ली थी.
-
ईरान के बाद अब हिजबुल्लाह ने संभाला मोर्चा, इजराइल में दागे रॉकेट
ईरान की ओर से किए गए हमले के बाद हिजबुल्लाह भी एक्टिव हो गया है. उसने इजराइल के मेतुला, स्टूला समेत कई इलाकों पर रॉकेट दागे हैं. इस बीच नॉर्थ इजराइल में अभी एयर सायरन बज रहे हैं.
-
गाजा स्कूल पर इजराइली एयर स्ट्राइक में 9 लोगों की मौत
फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी WFA की रिपोर्ट के अनुसार, गाजा में एक स्कूल पर इजराइल की ओर से किए गए हवाई हमले में कम से कम 9 लोग मारे गए और 20 घायल हो गए, जिसमें विस्थापित लोग भी रहते थे. आईडीएफ ने एक बयान जारी कर कहा कि उन्होंने हमास के ठिकानों पर हमले किए हैं जो “उस क्षेत्र में स्थापित एक कमांड और कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में काम कर रहे थे, जिसे पहले गाजा पट्टी के केंद्र में ब्रिग हाई स्कूल के रूप में इस्तेमाल किया जाता था”.
-
लेबनान में घुसने से इजराइली सेना को रोका… हिजबुल्लाह का दावा
हिजबुल्लाह के सूत्रों ने दावा किया है कि उन्होंने लेबनान के शहर अदाइसेह में इजराइली सेना की घुसपैठ को रोक दिया है. आईडीएफ ने कहा था कि वह हिजबुल्लाह के लड़ाकों को जड़ से उखाड़ने के लिए लेबनान में जमीनी घुसपैठ करेगा.ं
-
ईरान-इजराइल के बीच बढ़ी टेंशन, UN ने की सीजफायर की अपील
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने “मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष” की निंदा की है और मध्य पूर्व के देशों के बीच हमलों और जवाबी हमलों के बीच सीजफायर की मांग की है. मंगलवार को युद्ध बढ़ने के बाद जब ईरान ने इजराइली क्षेत्र में 200 मिसाइलें दागीं, तो संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने क्षेत्र में “लगातार बढ़ते तनाव” की निंदा की और तुरंत सीजफायर की अपील की.
-
अगर इजराइल ने हमला किया तो तबाह कर देंगे इंफ्रास्ट्रक्चर- ईरान
ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ ने धमकी दी कि अगर हमला हुआ तो इजराइल के सभी इंफ्रास्ट्रक्चर को तबाह कर दिया जाएगा.
ईरान ने इजराइल पर 200 मिसाइलें दागने की पुष्टि की
ईरान ने इजराइल पर 200 मिसाइलें दागी है. इसकी पुष्टि सरकारी टीवी ने बुधवार को की है. बताया गया है इस हमले के लिए इजराइल ने तेहरान को “भुगतान” करने की कसम खाई है. इससे पहले इजराइली सेना ने कहा था कि 180 मिसाइलें दागी गई थीं और उनमें से ज्यादातर को हवा में खत्म कर दिया गया.
-
Iran Attacks Israel live: मिडिल ईस्ट का चेहरा बदलने के लिए हमारे पास मौका- इजराइल के पूर्व पीएम
इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने कहा कि ईरान के साथ संघर्ष और मध्य पूर्व में अस्थिरता के मद्देनजर उनके देश के पास ‘मध्य पूर्व का चेहरा बदलने के लिए 50 वर्षों में सबसे बड़ा अवसर है.’ उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि इजराइल को ईरान के परमाणु प्रोग्राम, उसकी सेंट्रल एनर्जी फैसिलिटी को खत्म करने और आतंकवादी शासन को ढहाने के लिए संघर्ष का लाभ उठाना चाहिए.
-
ईरान के इजराइल पर हमले से पहले एस जयशंकर ने क्या कहा
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ईरान-इजराइल हमले से पहले कहा, “हम 7 अक्टूबर को आतंकवादी हमला मानते हैं. हम समझते हैं कि इजराइल को जवाब देने की जरूरत थी, लेकिन हम यह भी मानते हैं कि किसी भी देश द्वारा की जाने वाली किसी भी प्रतिक्रिया में अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून को ध्यान में रखना चाहिए. हम संघर्ष के व्यापक होने की संभावना से चिंतित हैं.”
जयशंकर से मुलाकात के दौरान US विदेश मंत्री का ईरानी हमले पर बयान
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री बयान सामने आया है. भारत ने अमेरिकी विदेश मंत्री से बातचीत के दौरान ईरान-इजराइल जंग पर कोई टिप्पणी नहीं की.
-
लेबनान में इजराइल ने किए 5 हमले
लेबनान के एक सुरक्षा सूत्र ने बताया कि बुधवार की सुबह बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में कम से कम पांच इजराइली हमले हुए. इजराइली सेना ने कहा कि वह हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बना रही है और उसने कई लोगों को निकालने के आदेश जारी किए हैं.
ब्रिटेन के बाद जापान के प्रधानमंत्री ने भी की ईरान की निंदा
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के बाद अब जापान के प्रधान मंत्री शिगेरु इशिबा ने भी ईरान की इजराइल पर हमला करने के लिए निंदा की. प्रधान मंत्री शिगेरु इशिबा ने कहा, ईरान के इजराइल पर किए गए मिसाइल हमले “अस्वीकार्य” है.
-
ईरान ने इजराइल पर क्यों किया हमला, ईरान के विदेश मंत्री ने बताई यह वजह
ईरान के इजराइल हमला करने के बाद देश के विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने इस हमले की वजह बताई. विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ईरान ने इजरायल के खिलाफ “आत्मरक्षा” की, साथ ही उन्होंने कहा, ईरान की कार्रवाई इजराइल पर तब तक समाप्त हो गई है जब तक कि इजराइली शासन आगे कोई कार्रवाई नहीं करता.
-
ईरान के इजराइल पर किए गए हमले के बाद UNSC ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बुधवार सुबह को एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है. इस मीटिंग में ईरान के इजराइल पर किए गए अटैक पर चर्चा की जाएगी, साथ ही मिडिल ईस्ट में युद्ध के बढ़ते खतरे को लेकर भी बातचीत की जाएगी.
-
ये हमारी ताकत का सिर्फ एक हिस्सा था…. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने किया नेतन्याहू को आगाह
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने इजराइल को आगाह किया. उन्होंने कहा, नेतन्याहू को बता दें कि ईरान आक्रामक नहीं है, लेकिन वह किसी भी खतरे के खिलाफ मजबूती से खड़ा है. ये हमारी ताकत का सिर्फ एक हिस्सा था. उन्होंने आगे कहा, ईरान के साथ किसी भी तरह के टकराव में न पड़ें.
-
ईरान को चुकानी पड़ेगी कीमत… ईरान के हमले के बाद बोले पीएम नेतन्याहू
ईरान के हमले के बाद इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने कहा, जो हम पर हमला करेगा, हम उस पर हमला करेंगे. नेतन्याहू ने कहा, ईरान ने आज रात एक बड़ी गलती की – और उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी.
-
ईरान के इजराइल पर हमले के बाद, राष्ट्रपति बाइडेन नेतन्याहू से करेंगे बातचीत
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, वो ईरान के हमलों के बाद वो इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा, इस बात पर लगातार चर्चा चल रही है कि इजराइल को ईरान के इस हमले का जवाब कैसे दिया जाना चाहिए.
-
ईरान के इजराइल पर हमले के बाद हमास भी आया सामने, ईरान का किया समर्थन
ईरान ने इजराइल पर हमला किया, जिसके बाद अब हमास भी सामने आया है. हमास ने ईरान का समर्थन किया. हमास ने इस्माइल हनियेह, नसरल्लाह और निलफोरोशान की मौत का बदला लेने के लिए ईरानी मिसाइल हमलों की तारीफ की.
-
ईरान के खिलाफ क्या एक्शन होगा इस पर अमेरिका करेगा इजराइल से बात
अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NSA) के अधिकारी जेक सुलिवान ने कहा, ईरान के खिलाफ क्या एक्शन होगा इस पर अमेरिका इजराइल से बात करेगा. सुलिवान ने कहा, ईरान ने लगभग 200 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, इजराइल की रक्षा के लिए अमेरिका ने आईडीएफ के साथ बातचीत की है.
-
इजराइल आज रात मध्यपूर्व में शक्तिशाली हमले जारी रखेगा: IDF
आईडीएफ प्रवक्ता ने कहा है कि इजराइल आज रात ‘मध्यपूर्व में शक्तिशाली हमले जारी रखेगा. इजराइली और अमेरिकी वायु रक्षा प्रणालियां प्रभावी ढंग से संचालित हुईं.
-
इजराइल के 20 F-35 लड़ाकू विमान किए ध्वस्त: ईरान
ईरान ने दावा किया है कि उसने बैलिस्टिक मिसाइलों ने नेटज़ारिम कॉरिडोर पर स्थित इजरायली टैंकों को निशाना बनाया. इसके साथ-साथ ईरान ने इजराइल के 20 एफ-35 लड़ाकू विमान को भी मार गिराने और मोसाद के हेडक्वार्टर को भी ध्वस्त करने का दावा किया है.
-
इजराइल ने अपना एयर स्पेस खोला
ईरान के हमले के बाद इजराइल ने अपने एयर स्पेस को फिर से खोल दिया है. अगले एक घंटे में विमानों टेकऑफ और लैंडिंग फिर से शुरू होने की उम्मीद है.
-
दुनिया में आग लगी है, अमेरिकी नेतृत्व अनुपस्थित: ट्रंप
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजरायल पर ईरानी मिसाइल हमले पर एक बयान जारी करते हुए कहा है कि दुनिया में आग लगी हुई है और अमेरिकी नेतृत्व अनुपस्थित है.
-
ईरान के मिसाइल हमले का मिलेगा जवाब: IDF
आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल ने कहा है कि इजराइल देश पर ईरानी मिसाइल हमले का जवाब देगा. डेनियल ने आगे कहा है कि हम डिफेंस और अटैक को लेकर ज्यादा सतर्क हैं. हमइजराइल के नागरिकों की रक्षा करेंगे. इस हमले का जवाब दिया जाएगा. हमारे पास प्लानिंग हैं, हम समय और स्थान खुद तय करेंगे और कार्रवाई करेंगे.
-
नगरिक बम शेल्टर से बाहर आ सकते हैं: इजराइली सेना
ईरान के हमले के बाद अब इजराइल ने अपने देश के लोगों से कहा कि वो बम शेल्टर से बाहर आ सकते हैं. एक घंटे पहले इजरायलियों को बम शेल्टरों में रहने का आदेश दिया गया था क्योंकि ईरान ने देश पर अपने बैलिस्टिक मिसाइल से हमला शुरू कर दिया था.
-
तेल अवीव में छर्रे लगने से दो घायल
ईरान के बड़े पैमाने पर हमले के बाद एंबुलेंस सेवा का कहना है कि तेल अवीव में छर्रे लगने से केवल 2 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं.
-
बाइडेन ने ईरानी मिसाइलों को मार गिराने का आदेश दिया
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिकी सेना को ईरानी मिसाइलों को मार गिराने का आदेश दिया है. ईरान द्वारा मिसाइलें दागना शुरू करने के तुरंत बाद व्हाइट हाउस की ओर से यह बयान जारी किया गया है. अमेरिका ने 13 अप्रैल को इजराइल पर तेहरान के आखिरी हमले के दौरान ईरानी मिसाइलों को मार गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
-
जॉर्डन ने बंद किया अपना एयर स्पेस, इजराइल ने रोकी उड़ानें
ईरान की ओर से इजराइल पर मिसाइल दागे जाने के बाद जॉर्डन ने अपने एयर ट्रैफिक को सस्पेंड कर दिया है. वहीं, इजराइल ने उड़ानें रोक दी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बेन गुरियन एयरपोर्ट पर विमानों के टेकऑफ और लैंडिंग पर रोक लगा दी गई है.
-
इजराइल के अहम सैन्य ठिकाने पर किया हमला: ईरान
ईरान की ओर से दावा किया गया है कि उसने इजराइल के सभी अहम सैन्य ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया है. ये हमले की पहली खेप है. अगर पलटवार किया गया तो हमला और बड़ा होगा.
-
अटैक का जवाब मिला तो और बड़ा हमला होगा: ईरान
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का कहना है कि उन्होंने इजराइल की ओर दर्जनों मिसाइलें दागीं और चेतावनी दी कि अगर इजराइल ने जवाबी कार्रवाई की तो तेहरान की प्रतिक्रिया अधिक घातक और विनाशकारी होगी.
-
आईडीएफ का दावा- लगातार दागी जा रहीं मिसाइलें
आईडीएफ का कहना है कि ईरान की ओर से लगातार मिसाइल दागी जा रही है. सेना ने सभी लोगों अगले निर्देश तक संरक्षित क्षेत्र में रहने के लिए है.
-
इजराइल शहर तेल अवीव में भी बज रहे सायरन
इजराइली शहर तेल अवीव में भी सायरन की आवाज सुनाई दे रही है. ईरान के हमले के बाद इजराइल पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है. अपने सभी नागरिकों को बम शेल्टर में भेज दिया है.
-
जो बाइडेन बोले- हम इजराइल की मदद के लिए तैयार
ईरान के हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हम इजराइल के साथ खड़े हैं और मदद के लिए तैयार हैं. बाइडेन ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका इजराइल को ईरानी मिसाइल हमलों से बचाने और क्षेत्र में अमेरिकी सेना की रक्षा करने में मदद करने के लिए तैयार है.
-
100 से अधिक मिसाइल किया लॉन्च
हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है. इजराइल की ओर से लेबनान में हमले के बाद अब ईरान ने उसपर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला बोल दिया है.
हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है. इजराइल की ओर से लेबनान में हमले के बाद अब ईरान ने उस पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला बोला. ईरान ने बड़े पैमाने पर हमला किया है. ईरान की तरफ से 180 से अधिक मिसाइल दागी गई हैं. कुछ हमले सेंट्रल इजराइल में किए गए हैं. कुछ हमले साउथ इजराइल में किए गए हैं. ज्यादातर मिसाइलों को मार गिराया गया है. ईरानी हमले के बाद मिडिल ईस्ट जंगी ज्वाला धधक गया है. अब मिडिल ईस्ट में महाविनाश से कोई नहीं रोक सकता है. इजराइल ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा उसे इसकी कीमत हर हाल में चुकानी होगी. ईरान के हमले के बाद इजराइली सेना पलटवार की तैयारी में हैं. इजराइल प्लान तैयार है. आईडीएफ प्रवक्ता ने कहा कि हम हमला कैसे करेंगे, कहां करेंगे, समय क्या होगा वो हम तय करेंगे.








