Site icon Yashbharat.com

IPL 2026: BCCI ने जारी किए 7 नए नियम, टीमों और खिलाड़ियों पर होंगे सख्त नियम

ipl all team 1024x683 1

नई दिल्ली: IPL 2026: BCCI ने जारी किए 7 नए नियम, टीमों और खिलाड़ियों पर होंगे सख्त नियम, 28 मार्च से शुरू होने वाले IPL 2026 के लिए BCCI ने 7 नई गाइडलाइन्स जारी की हैं, जिनका पालन सभी 10 टीमों को करना अनिवार्य होगा। ये नियम मुख्य रूप से टीम की प्रैक्टिस, ट्रेनिंग और मैच के दौरान व्यवस्थित अनुशासन से जुड़े हैं।

IPL 2026: BCCI ने जारी किए 7 नए नियम, टीमों और खिलाड़ियों पर होंगे सख्त नियम

IPL 2026 के 7 नए नियम:

  1. मैच वाले दिन प्रैक्टिस बंद: किसी भी टीम को मैच वाले दिन ट्रेनिंग या प्रैक्टिस की अनुमति नहीं होगी।
  2. प्रैक्टिस मैच लिमिट: प्रत्येक टीम 2 से अधिक प्रैक्टिस मैच नहीं खेल सकती और मैच 3.5 घंटे से लंबा नहीं होगा।
  3. नेट्स शेयरिंग पर रोक: टीम को प्रैक्टिस के लिए नया नेट मिलेगा, दूसरे टीम के नेट्स का इस्तेमाल नहीं कर सकती।
  4. होम पिच नियम: किसी भी होम टीम को पहले मैच से 4 दिन पहले से पिच पर प्रैक्टिस की अनुमति नहीं, रेंज हिटिंग और ड्रिल्स के लिए अलग विकेट।
  5. नई पिच हर बार: अगर टीमें एक-दूसरे के ठीक बाद प्रैक्टिस करती हैं, तो उन्हें हर बार नई तैयार पिच दी जाएगी।
  6. परिवार और दोस्त ट्रैवल पर रोक: खिलाड़ी प्रैक्टिस या मैच के लिए केवल टीम बस से जाएंगे।
  7. LEB बोर्ड के पास बैठने पर बैन: खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को मैदान पर LEB बोर्ड के पास बैठने की अनुमति नहीं।

इन नियमों का उद्देश्य टीमों और खिलाड़ियों के बीच अनुशासन बनाए रखना और मैच के समय फोकस बढ़ाना है।

 

Exit mobile version