IPL 2020 Schedule Time: आईपीएल का नया शेड्यूल घोषित, इन टीमों में होगी पहली भिड़ंत

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शेड्यूल की तारीखें घोषित कर दी गई है। आईपीएल ने ट्विटरपेज से मिली जानकारी के मुताबिक 13वें सीजन का आयोजन 19 सितंबर से शुरू होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा।

साथ ही इसमें यह भी बताया गया है कि 10 डबल हेडर यानी दिन में दो मैच शामिल हैं और शाम के मैचों की शुरुआत अब आधे घंटे पहले शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) से होगी। गौरतलब है कि तीसरी बार भारत से बाहर हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) शुरू होने में अब दो हफ्ते से भी कम समय बचा है और क्रिकेट प्रेमियों के साथ आईपीएल टीमें भी अब शेड्यूल का बेसब्री से इंतजार कर रही थी।

इसलिए शेड्यूल जारी होने में हो रही देरी

चूंकि इस बार आईपीएल मैच दुबई और अबुधाबी में होना है और दोनों जगह कोविड-19 बीमारी के चलते क्वारंटाइन के नियम भी अलग-अलग है। आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने शनिवार को ही कंफर्म कर दिया था कि टूर्नामेंट के 13वें सीजन का शेड्यूल रविवार यानी आज जारी हो सकता है।

 

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स में हो होगा पहला मैच

आईपीएल मैच की तारीखें घोषित हो चुकी है। पिछली बार के चैम्पियन मुंबई इंडियंस और उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 19 सितंबर को पहला मैच होगा। गौरतलब है कि UAE में टूर्नामेंट खेलने के लिए सभी आठों टीमें 20 और 21 अगस्त को वहां पहुंच गई थीं और प्रोटोकॉल के अनुसार क्वारंटाइन अवधि गुजरने के बाद अभ्यास शुरू कर चुकी हैं।

 

चेन्नई सुपरकिंग्स से 13 सदस्य कोरोना पॉजिटिव

 

 

आपको बता दे कि चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के दो खिलाड़ी सहित 13 सदस्य कोरोना संक्रमित मिले थे, जिससे उसका अभ्यास सत्र सबसे आखिर में 4 सितंबर को शुरु हुआ था। सभी टीमों को IPL के कार्यक्रम का बेसब्री से इंजतार है। वहीं गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज श्रीलंका के लसित मलिंगा और गत उपविजेता चेन्नई सुपरकिंग्स के दो खिलाड़ी उपकप्तान सुरेश रैना और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह व्यक्तिगत कारणों से आईपीएल से हट चुके हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के 13 सदस्य अभी भी 14 दिन के क्वारंटाइन में है।

Exit mobile version