Site icon Yashbharat.com

IPL 2020 के सबसे महंगे खिलाड़ी, यह है टॉप 4 में शामिल

03 12 2019

नई दिल्ली। Most Expensive IPL Player: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन के 19 दिसंबर को कोलकाता में खिलाड़ियों की नीलामी होनी है। आइपीएल 2020 के लिए होने वाले ऑक्शन में सैकड़ों खिलाड़ी शामिल होंगे। आइपीएल की मौजूदा 8 टीमें करीब 75 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ेंगी, लेकिन भारत के मौजूदा चार खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी सैलरी इस बार सबसे ज्यादा रहने वाली है। टॉप 4 की बात करें तो इसमें युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत भी शामिल हैं।

दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर यानी आरसीबी के कप्तान विराट कोहली, मुंबई इंडियंस को चार बार खिताब जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा, चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और दिल्ली कैपिटल्स के लिए तूफान मचाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत टॉप 4 में शामिल हैं, जिन्हें आइपीएल 2020 के लिए सबसे ज्यादा रकम मिलने वाली है। हैरान करने वाली बात ये है कि विराट कोहली बाकी तीन खिलाड़ियों से दो करोड़ रुपये ज्यादा इस आइपीएल सीजन के लिए लेंगे।

Exit mobile version