Site icon Yashbharat.com

IPL 2018 : बटलर ने RR को CSK पर दिलाई शानदार जीत

unnamed 1

जयपुर। जोस बटलर की शानदार बल्लेबाजी (95 नाबाद) से राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स पर 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। सुरेश रैना की फिफ्टी की मदद से चेन्नई ने 4 विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 1 गेंद शेष रहते 6 विकेट खोकर जीत दर्ज की। चेन्नई के 11 मैचों से 14 अंक है जबकि राजस्थान के अब 11 मैचों से 10 अंक हो गए हैं।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे राजस्थान ने बेन स्टोक्स को पारी की शुरुआत के लिए भेजा, लेकिन वे 11 रन बनाकर हरभजनसिंह के शिकार बने। कप्तान अजिंक्य रहाणे मात्र 4 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर रैना को कैच थमा बैठे। बटलर ने कर्ण शर्मा की गेंद पर 2 रन लेकर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने इसी के साथ विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की। संजू सैमसन 21 रन बनाकर रन आउट हुए। इसके बाद प्रशांत चोपड़ा 8 रन बनाकर शार्दुल के शिकार बने। बटलर 60 गेंदों में 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 95 रन बनाकर नाबाद रहे।

चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार को आईपीएल 2018 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जोफ्रा आर्चर ने मेहमान टीम को पहला झटका दिया जब उन्होंने फॉर्म में चल रहे अंबाती रायुडू (12) को बोल्ड किया। शेन वॉटसन (39) की पारी का अंत जोफ्रा आर्चर ने किया, जब उनकी गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने विकेटकीपर बटलर को कैच थमाया। रैना ने 32 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से फिफ्टी पूरी की। वॉटसन ने रैना के साथ दूसरे विकेट के लिए 86 रन जोड़े। रैना 52 रन बनाकर ईश सोढ़ी की गेंद पर बिन्नी को कैच थमा बैठे। उन्होंने 35 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्का लगाया।

चेन्नई ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। ध्रुव शोरी और लुंगी नजीडी की जगह सैम बिलिंग्स और कर्ण शर्मा को शामिल किया गया। राजस्थान ने भी दो बदलाव किए। अंकित शर्मा और प्रशांत चोपड़ा को शामिल किया गया।

दो वर्ष के निलंबन के बाद आईपीएल में वापसी करने वाली दो टीमें राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार को आमने-सामने होंगी। सीएसके जहां प्लेऑफ के करीब पहुंच चुकी है, वहीं राजस्थान के लिए अपनी उम्मीदों को बनाए रखने के लिए हर मैच महत्वपूर्ण हो गया है।

राजस्थान की टीम इस मैच में पिंक ड्रेस में चेन्नई के खिलाफ मोर्चा संभालेगी। ऐसा कैंसर के प्रति जागरुकता के अभियान के तहत किया जाएगा। राजस्थान के प्रमुख खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। मोटी कीमत देकर खरीदे गए बेन स्टोक्स और जयदेव उनादकट ख्याति के अनुरुप खेल नहीं दिखा पाए। डार्सी शॉर्ट भी बीबीएल के प्रदर्शन को आईपीएल में नहीं दिखा पा रहे हैं। कप्तान अजिंक्य रहाणे इस बात से चिंतित होंगे कि टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पा रही है।

चेन्नई 10 मैचों से 14 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे क्रम पर है जबकि राजस्थान इतने ही मैचों से 8 अंकों के साथ छठे क्रम पर हैं। चेन्नई के अधिकांश प्रमुख खिलाड़ी उम्रदराज है, लेकिन वे सभी दबाव के क्षणों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सीएसके ने सत्र की शुरुआत में ही सही कॉम्बिनेशन पा लिया। रायुडू पारी की शुरुआत कर बेहद सफल साबित हो रहे हैं तो शेन वॉटसन अपनी उपयोगिता साबित कर रहे हैं। बल्लेबाजी क्रम में उपर आकर कप्तान महेंद्रसिंह धोनी ने टीम की ताकत को बढ़ा दिया है।

सीएसके इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में एक कदम रखेगी, वहीं राजस्थान पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा।

Exit mobile version