iPhone 16 Pro: खुशखबरी! iPhone 16 की कम होगी कीमत? iPhone 16 Pro और Pro Max का निर्माण भारत में ही होगा

iPhone 16 Pro : Apple अपनी आगामी iPhone 16 सीरीज़ के प्रीमियम मॉडल्स, iPhone 16 Pro और Pro Max का निर्माण भारत में ही करेगा। कंपनी ने तमिलनाडु में स्थित अपने कारखाने में इन मॉडल्स के निर्माण के लिए हजारों कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया है।

भारत में iPhone का उत्पादन बढ़ेगा
Apple के भारतीय पार्टनर Foxconn के श्रीपेरुंबदुर, तमिलनाडु स्थित कारखाने में जल्द ही iPhone 16 Pro के लिए ‘न्यू प्रोडक्ट इंट्रोडक्शन’ (NPI) प्रक्रिया शुरू करेगा। यह नया प्रोडक्ट बनाने का शुरुआती चरण होता है। iPhone 16 Pro और Pro Max को वैश्विक स्तर पर लॉन्च करने के बाद इनका बड़े पैमाने पर उत्पादन भारत में शुरू हो जाएगा।

iPhone 16 Pro के निर्माण में अन्य कंपनियां भी शामिल होंगी
Foxconn के अलावा Apple के अन्य भारतीय पार्टनर जैसे Pegatron और Tata ग्रुप भी iPhone 16 Pro मॉडल का निर्माण कर सकते हैं। इससे भारत में iPhone का उत्पादन और बढ़ेगा। इसके साथ ही नए मॉडल्स की कीमतें भी कम होने की उम्मीद है।

भारत में iPhone 16 Pro की उपलब्धता
भारत में बने iPhone 16 और इसके Pro मॉडल्स वैश्विक स्तर पर लॉन्च होने के दिन ही उपलब्ध होने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए क्योंकि Apple ने भारत में अपने iPhone मॉडल्स का उत्पादन बढ़ा दिया है।

read more : https://30 मिनट में होगा चार्ज 5000mAh बैटरी और धांसू कैमरा कॉलिटी वाला Moto Edge 40 Neo स्मार्टफोन

भारत में iPhone का उत्पादन होने से क्या फायदे होंगे?
भारत में iPhone का उत्पादन होने से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही इससे भारत को वैश्विक स्मार्टफोन निर्माता बनने में भी मदद मिलेगी। देश में उत्पादन होने से iPhone की कीमतें भी कम हो सकती हैं।

Exit mobile version