Site icon Yashbharat.com

स्कूल के गेट के सामने पान टपरों पर बिक रहा था नशा, बरही पुलिस की कार्रवाई,दो टपरा संचालकों के यहां से गुटखा, तंबाकू, सिगरेट समेत नशीले पदार्थ जब्त

Picsart 26 10 08 16 37 11 953

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

स्कूल के गेट के सामने पान टपरों पर बिक रहा था नशा, बरही पुलिस की कार्रवाई,दो टपरा संचालकों के यहां से गुटखा, तंबाकू, सिगरेट समेत नशीले पदार्थ जब्

 

बरही। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बरही के मुख्य द्वार के सामने स्कूली बच्चों को गुटखा, तंबाकू, सिगरेट सहित अन्य नशीले पदार्थ बेचने की सूचना पर बरही पुलिस ने दो पान टपरों पर कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों टपरों से बड़ी मात्रा में तंबाकू उत्पाद जब्त कर संचालकों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत प्रकरण तैयार किया है।

पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार चौबे को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्कूल के मुख्य गेट के सामने संचालित दो पान टपरों से विद्यार्थियों को प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद बेचे जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पवन तिवारी (34), निवासी देवरा खुर्द और कोमल चौधरी (21), निवासी मनघटा के टपरों से गुटखा पाउच, तंबाकू पुड़िया, सिगरेट के पैकेट सहित अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोटपा एक्ट 2003 की धारा 6(बी) के तहत कार्रवाई की है। यह प्रावधान शैक्षणिक संस्थान के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक से संबंधित है। भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत भी कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में की गई। इसमें थाना प्रभारी अरविन्द कुमार चौबे, उप निरीक्षक विनोद कांत सिंह, उप निरीक्षक रामसखा वर्मा एवं आरक्षक भानु पांडेय की भूमिका रही। पुलिस ने लोगों से स्कूल-कॉलेजों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Exit mobile version