नई दिल्ली। आज पूरी दुनिया International Yoga Day 2019 मना रही है। 2014 से हुई शुरुआत के बाद से हर साल इस दिन दुनिया के हर हिस्से में लोग योग दिवस मनाते हैं। भारत में इसे लेकर विशेष आयोजन हो रहे हैं जो हर गली और शहर में नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के रांची में योग किया।
योग शुरू करने से पहले प्रधानमंत्री ने योग शिविर को संबोधित करते कहा, आप सभी को, पूरे देश और दुनिया को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। योग के दुनिया भर में प्रसार में मीडिया के हमारे साथी, सोशल मीडिया से जुड़े लोग जिस तरह अहम भूमिका निभा रहे हैं, वो भी बहुत महत्वपूर्ण है। मैं उनका भी आभार व्यक्त करता हूं
इस बार ‘योगा फॉर हार्ट केयर’ की थीम पर यह आयोजन हो रहा है। इसे लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि, अब मुझे आधुनिक योग की यात्रा शहरों से गांवों की तरफ ले जानी है, गरीब और आदिवासी के घर तक ले जानी है।
