Site icon Yashbharat.com

शहीद स्मारक पर गणतंत्र दिवस पर हुए प्रेरणास्रोत कार्यक्रम, संविधान देश की आत्मा है और उसकी गरिमा को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य-नेहा पच्चीसीया

IMG 20260127 WA0040

शहीद स्मारक पर गणतंत्र दिवस पर हुए प्रेरणास्रोत कार्यक्रम,
संविधान देश की आत्मा है और उसकी गरिमा को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य-नेहा पच्चीसीय

कटनी- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के तत्वाधान में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय शहीद स्मारक में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगरवासियों ने एकजुट होकर देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रेरणास्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसीया रहीं। उन्होंने अपने सारगर्भित उद्बोधन में गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान देश की आत्मा है और उसकी गरिमा को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने संविधान का पालन करने एवं कराने का संकल्प दिलाया तथा सभी नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया गया। आयोजन ने युवाओं सहित समस्त नगरवासियों में देशभक्ति, एकता और संविधान के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।

Exit mobile version