Site icon Yashbharat.com

INSAT-3DS launching Live: इनसैट-3डीएस लॉन्चिंग की उल्टी गिनती शुरू, जीएसएलवी रॉकेट से होगा प्रक्षेपण

isro

INSAT-3DS launching Live: इनसैट-3डीएस लॉन्चिंग की उल्टी गिनती शुरू, जीएसएलवी रॉकेट से प्रक्षेपण होगा ।  इसरो को मौसम उपग्रह इनसैट-3डीएस की लॉन्चिंग की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। कुछ ही घंटे बाद जीएसएलवी एफ14 रॉकेट की मदद से इसे पृथ्वी की भूस्थैतिक कक्षा में स्थापित किया जाएगा। इसरो ने बताया कि अभी तक सभी चीजें तय योजना के तहत सही तरीके से हो रही हैं। मौसम उपग्रह इनसैट-3डीएस के काम करने के बाद मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी और साथ ही प्राकृतिक आपदाओं की भी समय पूर्व सूचना मिलेगी, जिससे बचाव और राहत कार्यों में मदद मिलेगी।

20 मिनट में सैटेलाइट को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर देगा जीएसएलवी

इनसैट-3डीएस की लॉन्चिंग जीएसएलवी एफ14 रॉकेट से होगी। जीएसएलवी एफ14 का ये 16वां मिशन होगा। जीएसएलवी एफ14 महज 20 मिनट में सैटेलाइट को उसके लक्ष्य तक पहुंचा देगा।

प्राकृतिक आपदाओं के बारे में मिल सकेगी बेहतर जानकारी

इनसैट-3डीएस सैटेलाइट समुद्र की सतह का बारीकी से अध्ययन करेगी, जिससे मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी, साथ ही प्राकृतिक आपदाओं के बारे में भी ज्यादा बेहतर अनुमान लगाया जा सकेगा। जब प्राकृतिक आपदाओं की पहले ही सटीक जानकारी मिलेगी तो उन्हें रोकने के भी प्रभावी उपाय किए जाएंगे। भारतीय मौसम एजेंसियों के लिए ये मौसम उपग्रह बेहद अहम साबित होगा।

INSAT-3DS launching Live: इनसैट-3डीएस लॉन्चिंग की उल्टी गिनती शुरू, जीएसएलवी रॉकेट से होगा प्रक्षेपण
इनसैट-3डीएस सैटेलाइट की लॉन्चिंग शनिवार शाम 5.35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से की जाएगी।

Exit mobile version