katniLatestमध्यप्रदेश
दीवार लेखन कर जल गंगा संवर्धन अभियान को जन- आंदोलन बनाने की पहल
दीवार लेखन कर जल गंगा संवर्धन अभियान को जन- आंदोलन बनाने की पहल

कटनी। दीवार लेखन कर जल गंगा संवर्धन अभियान को जन- आंदोलन बनाने की पहल। जिले में कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर दीवार लेखन के माध्यम से प्रेरक और जल की महत्ता बताने वाले नारों का लेखन कर जल गंगा संवर्धन अभियान को जन- आंदोलन बनाने की पहल की जा रही है।
दीवार लेखन कर जल गंगा संवर्धन अभियान को जन- आंदोलन बनाने की पहल
जिले के कई गांवों की दीवारें इन दिनों ग्रामीणों को पानी बचाने और सहेजने तथा जल संरचनाओं के सुधार और मरम्मत करने की जानकारी दे रहीं हैं। इनमें से एक नारा है -बूंद-बूंद में शक्ति है,जीवन की ये भक्ति है।
इसी प्रकार- पानी नहीं तो पियोगे क्या? बिना पानी जियोगे क्या? जैसे नारे ग्रामीणों के जेहन को झकझोर कर जल की महत्ता से अवगत करा रहे हैं। वहीं एक अन्य नारा है – जल ही जीवन है। जल है तो कल है, इसे बचाना सरल है।








