म्यूचुअल फंड में निवेश बढ़ाने की पहल: ‘हर भारतीय निवेशक’ अभियान लॉन्च
म्यूचुअल फंड में निवेश बढ़ाने की पहल: ‘हर भारतीय निवेशक’ अभियान लॉन्च देश में निवेश को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए Nippon India Mutual Fund ने ‘हर भारतीय निवेशक’ नाम से नया अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य आम लोगों को म्यूचुअल फंड में अनुशासित निवेश के प्रति जागरूक करना और उन्हें निवेश की दिशा में पहला कदम उठाने के लिए प्रेरित करना है।
म्यूचुअल फंड में निवेश बढ़ाने की पहल: ‘हर भारतीय निवेशक’ अभियान लॉन्च
भारत की लगभग 140 करोड़ आबादी में करीब 12 करोड़ डीमैट खाते हैं, लेकिन इनमें से केवल 6 करोड़ से थोड़े अधिक निवेशक ही म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं। इस अंतर को कम करने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को निवेश से जोड़ने के लिए यह पहल की गई है। म्यूचुअल फंड में निवेश बढ़ाने की पहल: ‘हर भारतीय निवेशक’ अभियान लॉन्च
अभियान के पहले चरण में हर परिवार से कम से कम एक सदस्य को म्यूचुअल फंड से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। कंपनी का मानना है कि इससे धीरे-धीरे हर भारतीय निवेश की मुख्यधारा में शामिल हो सकेगा।
वहीं, बाजार नियामक Securities and Exchange Board of India (SEBI) के आंकड़ों के अनुसार, 90% से अधिक निवेशकों को फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) जैसे जटिल निवेश साधनों में नुकसान हुआ है। ऐसे में म्यूचुअल फंड और SIP जैसे विकल्प अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित निवेश का माध्यम बनकर सामने आते हैं।