Site icon Yashbharat.com

INDvsSL: 2nd ODI: भारत की धीमी शुरुआत

images 60

मोहाली: श्रीलंका के कप्तान तिसारा परेरा ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में आज टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।  भारत के लिए तमिलनाडु के आफ स्पिन गेंदबाजी हरफनमौला वाशिंगटन सुंदर वनडे क्रिकेट में पदार्पण करेंगे। उन्होंने कुलदीप यादव की जगह ली है।

IND 24/0 (5.1 Ovs)

CRR: 4.65

Sri Lanka opt to bowl

रोहित शर्मा की कप्तानी में पहला ही वनडे शर्मनाक ढंग से हारी भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में बुधवार को होने वाले दूसरे करो या मरो के मैच में उतरेगी।  भारत के खिलाफ लगातार 10 मैच हारने के बाद श्रीलंकाई टीम ने उसी की जमीन पर लंबे अर्से बाद जीत दर्ज कर 3 वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। श्रीलंका ने धर्मशाला में हुए मैच में भारतीय टीम को 112 पर समेटने के बाद 21 ओवर पूरे होने से पहले ही 7 विकेट से मैच जीता था। टेस्ट सीरीज में भी श्रीलंका ने 3 में से 2 मैच भारत के खिलाफ ड्रा कराए थे और ऐसे में साफ है कि टीम इंडिया को विपक्षी टीम को हल्के में लेने की सजा मिली।

सोमवार को शादी के बंधन में बंधे विराट कोहली फिलहाल टीम के साथ नहीं हैं और ऐसे में कार्यवाहक कप्तान रोहित के नेतृत्व में टीम को मिली इस शर्मनाक हार ने यह सवाल फिर से खड़ा कर दिया कि भारत काफी हद तक विराट पर ही निर्भर है। ऐसे में टीम के बाकी सदस्यों के लिए करो या मरो का यह मैच अपनी अहमियत साबित कराने के साथ सीरीका में बने रहने के लिहाज से भी अहम है।

खुद रोहित ने भी माना था कि यह हार टीम के लिए आंखें खोलने वाली है। इस मैच में एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी ही हीरो साबित हुए थे जिन्होंने एक छोर संभालते हुए 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को कम से कम 100 के पार ले गए। ऐसे में मोहाली में भी पूर्व कप्तान पर फिर से इस महत्वपूर्ण मैच में टीम को संभालने की जिम्मेदारी रहेगी।

प्लेइंग इलेवनः
भारत
– शिखर धवन, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडेय, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल।
श्रीलंका– दानुष्का गुणातिलका, उपुल थरंगा, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला (wk), असेला गुणारत्ने, थिसारा परेरा (c), सचिन पथिराना, सुरंगा लकमल, अकीला धनंजय और नुवान प्रदीप।

Exit mobile version