Site icon Yashbharat.com

INDvsENG : विशेष ग्रुप में शामिल जडेजा का रिकॉर्ड, यह कमाल करने वाले तीसरे भारतीय ऑलराउंडर

r jadeja

खेल डेसक्‍। रवींद्र जडेजा को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में पहली बार पांचवें टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला और उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से भुनाया। जडेजा ने ओवल टेस्ट में ऐसा कारनामा कर दिया जो इससे पहले इंग्लैंड में भारत के सिर्फ दो ऑलराउंडर ही कर पाए थे।

जडेजा अपने इस प्रदर्शन से वीनू मांकड और कपिलदेव जैसे महान भारतीय ऑलराउंडरों के विशेष ग्रुप में शामिल हो गए। जडेजा ऐसे तीसरे भारतीय ऑलराउंडर बने, जिन्होंने इंग्लैंड में किसी टेस्ट मैच में पारी में 75 से ज्यादा रन बनाने के साथ ही 4 या ज्यादा विकेट लिए हो। जडेजा ने ओवल टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी में 79 रनों पर 4 विकेट लिए, उन्होंने इसके बाद भारत की पहली पारी में नाबाद 86 रन बनाए।

वीनू मांकड ने 1952 में लॉर्ड्स टेस्ट में क्रमश: 72 और 184 रन बनाए थे और इंग्लैंड की पारी में 196 रन देकर पांच विकेट लिए थे। कपिल ने इसके 30 साल बाद 1982 में लॉर्ड्स पर ही इस प्रदर्शन को दोहराया था। उन्होंने 125 रनों पर 5 और 43 रनों पर 3 विकेट हासिल किए थे और 41 तथा 89 रनों की पारियां भी खेली थी।

जडेजा के करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर : जडेजा ने भारत की पहली पारी में नाबाद 86 रन बनाए, जो उनके टेस्ट करियर का दूसरा सर्वाधिक स्कोर है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 90 रन है जो उन्होंने 2016 में मोहाली में इंग्लैंड के खिलाफ ही बनाया था। जडेजा को टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ खेलने में मजा आता है इस बात का पता इससे चलता है कि उनकी 9 टेस्ट फिफ्टी में 4 उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लगाई हैं।

Exit mobile version