लॉर्ड्स। भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल वर्षा से प्रभावित हो रहा है। यहां सुबह वर्षा हुई जो अभी भी जारी है, इसके चलते निर्धारित समय गुजर जाने के बाद भी टॉस नहीं हो पाया है। बारिश के कारण 45 मिनट का खेल नहीं हो पाया है।
पहला टेस्ट हार चुकी टीम इंडिया दूसरे टेस्ट मैच में पलटवार के इरादे से मैदान में उतरेगी। मेहमान टीम प्रबंधन की सबसे बड़ी समस्या टीम कॉम्बिनेशन को सही करने की रहेगी। दूसरी तरफ मेजबान इंग्लैंड ने साफ कर दिया कि 20 वर्षीय ओली पोप इस मैच में टेस्ट डेब्यू करेंगे।
भारतीय टीम ने बर्मिंघम में जबर्दस्त प्रदर्शन किया था, इसके बावजूद उसे 31 रनों से हार मिली थी। अब मेहमान टीम यह सोचेगी कि एक बल्लेबाज बढ़ाया जाए या एक स्पिनर को शामिल किया जाए। शिखर धवन की जगह चेतेश्वर पुजारा को शामिल किया जा सकता है, यदि ऐसा हुआ तो मुरली विजय के साथ केएल राहुल पारी की शुरुआत करने उतरेंगे। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने संकेत दिए कि टीम इस मैच में दो स्पिनरों के साथ मैदान में उतर सकती हैं।
यदि टीम ने एक बल्लेबाज बढ़ाने का फैसला किया तो हार्दिक पांड्या को बाहर बैठना पड़ सकता है। विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने पहले टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन संकेतों के अनुसार उन्हें एक और मौका मिल सकता है। यदि ऐसा हुआ तो युवा रिषभ पंत को अभी और इंतजार करना होगा। भारत ने यदि स्पिनर को शामिल किया तो उमेश यादव की जगह रवींद्र जडेजा या कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है।
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने स्पष्ट कर दिया कि दूसरे टेस्ट मैच में उनकी तरफसे 20 वर्षीय ओली पोप टेस्ट डेब्यू करेंगे। इंग्लैंड ने इस मैच के लिए 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। इंग्लैंड ने शुरुआती 13 सदस्यीय टीम में से तेज गेंदबाज जैमी पोर्टर को बाहर किया। रूट ने इसके बाद साफ कर दिया कि पोप इस मैच में टेस्ट डेब्यू करेंगे। उन्हें डेविड मलान की जगह टीम में शामिल किया गया है। अब घरेलू टीम यह तय करेगी कि प्लेइंग इलेवन में क्रिस वोक्स और मोईन अली में से किसे मौका दिया जाए।
सरे के खिलाड़ी पोप अभी तक 15 फर्स्ट क्लास मैचों में 63.25 की औसत से 1012 रन बना चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 4 शतक और 3 फिफ्टी लगाई है। वे विकेटकीपर भी है और अभी तक इंग्लैंड अंडर-19 और इंग्लैंड ‘ए’ टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
पिच का मिजाज : लॉर्ड्स की पिच पर हरी घास को काटा नहीं गया है, लेकिन गर्म मौसम के चलते पिच सूखी हुई है। इस वजह से इस पिच पर स्पिनरों को मदद मिलेगी। इसी के मद्देनजर भारतीय टीम द्वारा दो स्पिनरों को प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने की संभावना है।
इंग्लैंड टीम : जो रूट (कप्तान), मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, स्टुअर्ट ब्रॉड, एलिस्टेयर कुक, सैम कुरैन, कीटन जैनिंग्स, ओली पोप, आदिल रशीद, क्रिस वोक्स।
भारत (संभावित) : मुरली विजय, शिखर धवन/चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन, हार्दिक पांड्यान, रवींद्र जडेजा/उमेश यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी।
-
IND vs SL: भारत ने गॉल टेस्ट 165 रनों से जीता; 10 विकेट लेने वाले मानव सुथार पर फिदा हुए कप्तान शुभमन गिल, की बड़ी भविष्यवाणी -
ICC Test Rankings: ट्रेविस हेड की बादशाहत खत्म, हैरी ब्रूक बने टेस्ट के नए नंबर-1 बल्लेबाज; जानें गिल और जायसवाल का हाल -
सानिया मिर्जा का दुबई विला: शाही इंटीरियर से लेकर सलमान खान के खास तोहफे तक, जानें घर की खासियतें -
National Sports Awards 2025: खेल मंत्रालय ने किया राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान; 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, देखें पूरी सूची -
गॉल में गूंजा राष्ट्रगान: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय टीम ने खेला अपना 600वां ऐतिहासिक टेस्ट मैच -
बांग्लादेश दौरा टलना लगभग तय- भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का ऐलान; 13 सितंबर से दिल्ली में खेले जाएंगे मैच -
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: नीदरलैंड्स-बेल्जियम में होगा ‘भारत बनाम पाकिस्तान’ महामुकाबला; पाकिस्तानी टीम में बड़ा फेरबदल, नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेगी पाक टीम -
Preity Zinta & Brett Lee: 16 साल बाद ‘अफेयर’ की अफवाहों पर खुला राज- ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रेट ली ने प्रीति जिंटा संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी -
Asian Games 2026: कॉमनवेल्थ में छूटा गोल्ड-अब जापान में हिसाब बराबर करेंगे भारत के ये 5 स्टार एथलीट -
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स: अंतिम थ्रो में दिखा ‘नीरज चोपड़ा मैजिक’- यशवीर सिंह ने 85.41 मीटर भाला फेंककर जीता ब्रॉन्ज मेडल -
जादूमणि सिंह ने मुक्केबाजी में जीता सिल्वर मेडल; मैरी कॉम के ₹500 के इनाम से शुरू हुआ था ‘गोल्डन’ सफर -
भारतीय सेना के हवलदार सोमन राणा ने पैरा-शॉट पट में रचा इतिहास, भारत को मिला ‘डबल पोडियम’-शुभम जुयाल ने जीता सिल्वर -
सागर की बेटी यामिनी मौर्य का कमाल; कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो में जीता रजत पदक -
कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल, यश वीर सिंह को मिला ब्रॉन्ज; रचा नया इतिहास -
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: क्वालिफिकेशन में नीरज चोपड़ा ने अरशद नदीम को पछाड़ा, भारत के तीनों एथलीट फाइनल में -
Duleep Trophy 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने ईस्ट जोन के उपकप्तान-ईशान किशन संभालेंगे कमान; शमी-ईश्वरन भी टीम में शामिल -
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स: पैरा एथलेटिक्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में जीता गोल्ड और सिल्वर -
क्रिकेट इतिहास की सबसे अजीब चालाकी- आउट कराने के लिए चुटकी बजाने का आरोप; ‘क्लिकी पोंटिंग’ केस में जांच शुरू -
CWG 2026 Day 7: कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल की हैट्रिक पर भारत की नजरें- श्रीशंकर-तूर से एथलेटिक्स में उम्मीदें, मुक्केबाजी में 6 मेडल हो सकते हैं पक्के -
IPL Trade Rumors: क्या मुंबई इंडियंस छोड़ CSK में शामिल होंगे हार्दिक पांड्या? संजू सैमसन के बाद एक और ‘मास्टरस्ट्रोक’ की तैयारी में चेन्नई
