Site icon Yashbharat.com

INDvENG: पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन कुल 13 विकेट गिरे, इंग्लैंड 112 पर ढेर, स्टंप्स तक भारत का स्कोर 99/3

rohit sharma 1614182672

INDvENG: पिंक बॉल टेस्ट भारत ने अहमदाबाद के मोटेरा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को महज 112 रन पर समेट दिया. टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अपने आखिरी 8 विकेट सिर्फ 38 रन जोड़कर गंवा दिए. इंग्लैंड की बुरी गत बनाने में भारतीय स्पिनरों का हाथ रहा. बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल (Axar Patel) ने 6 और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने 3 विकेट झटके. एक विकेट तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) के खाते में गया, जो अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं.

यह 7 साल में पहला मौका है, जब इंग्लैंड की टीम लगातार 3 पारियों में 200 से कम रन पर आउट हुई है.

मेहमान टीम इससे पहले चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 134 और 164 रन बनाकर आउट हो गई थी. इंग्लैंड की टीम ने मोटेरा टेस्ट में अपने आखिरी 7 विकेट सिर्फ 32 रन जोड़कर गंवाए. इंग्लैंड की टीम ने पहले सेशन में 4 विकेट पर 81 रन बनाए थे. उसने दूसरे सेशन में महज 31 रन बनाकर 6 विकेट गंवा दिए.

भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच अहमदाबाद में बुधवार को डे-नाइट टेस्ट मैच शुरू हुआ. अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे इशांत शर्मा ने तीसरे ही ओवर में डॉम सिब्ली (0) को आउट कर भारत को बेहतरीन शुरुआत दिलाई. तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए जॉनी बेयरस्टो भी खाता नहीं खोल सके. उन्हें अक्षर पटेल ने आउट किया.

27 रन पर दो विकेट गंवाने वाली इंग्लिश टीम को ओपनर जैक क्राउली (53) और कप्तान जो रूट (17) ने संभाला. इन दोनों ने अपनी टीम को 74 रन तक पहुंचाया. इस स्कोर पर रूट ऑफ स्पिनर अश्विन का शिकार बने. इसके बाद तो इंग्लिश टीम ताश के पत्तों की मानिंद बिखर गई. क्राउली अर्धशतक पूरा कर 80 के टीम स्कोर पर लौटे. ओली पोप (1) और बेन स्टोक्स (6) भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे.

Exit mobile version