Site icon Yashbharat.com

रंगनाथ मंदिर में इंद्रेश जी महाराज की सप्तदिवसीय भागवत कथा 31 जनवरी क़ो भव्य शोभायात्रा के साथ होंगी प्रारम्भ

IMG 20260129 WA0016

रंगनाथ मंदिर में इंद्रेश जी महाराज की सप्तदिवसीय भागवत कथा 31 जनवरी क़ो भव्य शोभायात्रा के साथ होंगी प्रारम्

कटनी नगर वासियों के सौभाग्य एवं परम पूज्य अन्तं श्री विभूषित इन्दिरारमण स्वामी जी महाराज की कृपा प्रसाद से 31 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक भुवन पावनी श्रीमदभागवत कथा का विशाल भव्य, एवं दिव्य आयोजन होने जा रहा है| इस कथा में अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास प.पू. पण्डित श्री इन्द्रेश उपाध्याय जी महाराज श्री धाम वृन्दावन से पधार रहे है जिनकी सुललित सरस एवं मधुर वाणी कथा में श्रोताओं को मंत्र मुग्ध करेगी|
उल्लेखनीय है की इस कथा महोत्सव के लिए निर्मित विशाल पण्डाल में 20 से 30 हजार कथा श्रोताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है, एवं प्रतिदिन विशेष भगवान श्री रंगनाथ जी की पूजा अर्चना भी की जाएगी|
इस कथा में अनेक यजमान सपरिवार सपत्नीक निश्चित हुए है उन की ओर से श्रीमदभगवत कथा पोथी का विद्वान आचार्यो के द्वारा नित्य पूजन में पारायण किया जायेगा|
इस कथा के मुख्य यजमान प. रमेश शुक्ला जी है कथा स्थल में कथा श्रोताओं के सहयोग, सुरक्षा एवं मार्गदर्शन के लिए प्रशासन,पुलिस,नगर निगम.फायर ब्रिगेड,सफाई कर्मचारी,पेयजल तथा स्वास्थ संबधी कक्ष बनाए गए है जो प्रतिदिन सतर्कता अपने अपने कर्तव्यो का सजगता से निर्वहन करेगे|
सम्पूर्ण कथा परिसर जिसमें कथा पण्डाल एवं पार्किंग में आवश्यक सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाए गए है|

यहाँ यह भी उल्लेखनीय है की कथा श्रोताओं की सुविधा के लिए 9 L.E.D इस्क्रिन लगाए जायेगे श्रोतागण मंदिर एवं कथा पण्डाल के बाहर के श्रोतागण भी ले सकेगे इस कथा को भक्तिपथ यू ट्यूब चैनल के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जायेगा जिससे सम्पूर्ण विश्व के श्रोतागण घर बैठे इस कथा का लाभ ले सकेगे|
इस कथा महोत्सव में पूरे प्रदेश सहित अन्य प्रदेशो के श्रोताओं के आने की सूचना प्राप्त हो रही है|
इस कथा की शोभायात्रा दिनांक 31 जनवरी को दोपहर 12:00 से गोल बाजार रामलीला मैदान कटनी से प्रारंभ होगी जिसमें सैकड़ो महिलाओं के साथ हजारो की सख्या में पुरुष श्रद्धालु भाग लेंगे शोभायात्रा गोल बाजार से कपड़ा बाजार झंडा बाजार शेर चौक आजाद चौक मिशन चौक सागर रेलवे ब्रिज से रंगनाथ नगर स्थित कथा स्थल में पहुचेगी शोभायात्रा में आकर्षण के लिए भगवान की झांकियां भजन मंडलियों आदि के साथ परम पूज्य संतगण भी सुसज्जित रथ में विराजित होंगे|
इस कथा महोत्सव में संत गणों को भी सादर आमंत्रित किया गया हैं तदनुसार अनेक विशिष्ट जन प्रतिनिधियों के सम्मिलित होने की संभावना है इस प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं संरक्षक परम पूज्य अनंत श्री विभूषित इन्दिरारमण स्वामी जी महाराज, पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट रमेश शुक्ला, उपाध्यक्ष रामाधार गौतम, भगवानदास महेश्वरी, एडवोकेट के के शर्मा, सुनील उपाध्याय, अभिनंदन सरावगी नकुल सचदेबा गणेशदत्त मिश्रा, रामहित सोनी आदि उपस्थित है|

Exit mobile version