कटनी। कटनी में आज स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले पूरा शहर तिरंगामय हो गया। तिरंगा यात्रा एक उत्सव में मानों इन्द्रदेव भी शामिल हुए। क्षेत्रीय सांसद बीडी शर्मा के नेतृत्व में कचहरी चौंक से जैसे ही यात्रा प्रारंभ हुई जोरदार बारिश का आगाज हो गया।

बावजूद कार्यक्रम में रुकने की बजाय सांसद ने महारानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा भीगते हुए यात्रा शुरू की। सैकड़ों की तादात में स्कूल कॉलेज के बच्चे भी इस एतहासिक तिरंगा यात्रा में देश भक्ति से ओतप्रोत भगने की चिंता छोड़ कर शामिल हुए।
बच्चों को भीगता देख सांसद श्री शर्मा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों अधिकारियों से बिना छाता के ही चलने का आव्हान किया। इस तरह कटनी की या तिरंगा यात्रा यादगार बन गई।
तेज बारिश के बावजूद न तो यात्रा का मार्ग छोटा किया गया न ही किसी ने ठहरने की कोशिश की। स्टेशन चौराहे पर पहुंचकर सांसद श्री शर्मा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि जो उत्साह आज कटनी में तिरंगा यात्रा में दिखा वह इस बात को दर्शाता है कि हम सभी में देश भक्ति का जज्बा इस कदर मन में है कि अपने तिरंगेे के खातिर हम किसी भी बाधा को पार कर सकते हैं।
तिरंगा यात्रा के दौरान तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक, जिला अध्यक्ष दीपक टंडन, विधायक संदीप जायसवाल, प्रणय पाण्डे, महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, पीताम्बर टोपनानी, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, कलेक्टर दिलीप यादव, पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन वरिष्ठ नेता सुरेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष रवि खरे, जिला मंत्री विजय गुप्ता, आशीष गुप्ता बाबा, मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मृदुल मिश्रा, यज्ञदत्त मिश्रा, जयनारायण निषाद, शिब्बू साहू सहित भाजपा के सैकडों कार्यकर्ता सरकारी अधिकारी कर्मचारी तथा आमजन भी उत्साह पूर्वक शामिल हुए।
यात्रा के स्टेशन चौराहे पहुंचने पर स्कूल कॉलेज की छात्राओं ने देश भक्ति के गीतों पर जमकर डांस किया। उनके उत्साह को देखकर सांसद विधायक भी स्वंय को रोक नहीं पाए। बच्चों के साथ डांस में शामिल होकर जनप्रतिनिधियों ने उनका उत्साह बढ़ाया।
-
कटनी जनसुनवाई: सूफी संत नगर के निवासी ने उठाई अत्यधिक बिजली बिल की समस्या, कलेक्टर ने दिए स्थायी निराकरण के निर्देश -
चेतनोदय तीर्थ की जमीन वापस लेने के आवेदन पर भड़का जैन समाज,कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जताया विरोध, 145 एकड़ भूमि दान में दिए जाने का दावा; आवेदन निरस्त करने की मांग -
नगर निगम में आयोजित हुई साप्ताहिक ‘महापौर जनसुनवाई’,महापौर ने नागरिकों की सुनीं समस्याएं, समयबद्ध निराकरण हेतु विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश -
जनसुनवाई में पुलिस अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं, त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के दिए निर्देश -
कांबिंग गश्त में अपराधियों पर कसा शिकंजा, 182 आरोपी गिरफ्तार,20 स्थाई वारंटी और 69 गिरफ्तारी वारंटी पकड़े गए, अवैध शराब के 44 मामलों में 44 आरोपी गिरफ्तार; 94 गुंडा व निगरानी बदमाशों की हुई चेकिंग -
लूट के बाद फरियादी को धमकाने बमबारी, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार,48 घंटे में रंगनाथ नगर पुलिस की कार्रवाई, रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाने दहशत फैलाने का आरोप -
कर्मचारियों की लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय की मांग पुरानी पेंशन बहाली, समान डीए, नियमितीकरण और वेतन विसंगतियां दूर करने सहित 23 सूत्रीय मांगें -
त्योहारों पर घर जाना हुआ आसान: आनंद विहार से बिहार के बीच चलेगी रोजाना स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल -
भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण करने के लिए बच्चों को तैयार करें शिक्षक- डाॅ आदित्य कुमार शर्मा,सायना इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस कार्यक्रम संपन्न -
राहुल गांधी को बॉम्बे हाईकोर्ट से बड़ा झटका: PM मोदी पर टिप्पणी मामले में याचिका खारिज, मानहानि का केस रहेगा जारी -
MP के बच्चों को मिलेगी दुबई जैसी हाई-टेक शिक्षा-CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, इंदौर-भोपाल में खुलेंगे AI और कोडिंग वाले K-12 इंटरनेशनल स्कूल -
गोंदिया-बालाघाट हाईवे पर ट्रक और बोलेरो की सीधी भिड़ंत में 3 साल के मासूम समेत 6 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर -
अमरावती में 3 लोगों की जान लेने वाली आदमखोर बाघिन काबू में, लेकिन इलाज के दौरान मौत; वन विभाग में मचा हड़कंप -
‘नाराज फूफा जी अब ट्रकों पर चिल्लाएंगे…’ वडोदरा में PM मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला; 35,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास -
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट को 10 सितंबर को मिलेगा नया मुख्य न्यायाधीश: जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे लेंगे शपथ, 11 सितंबर से संभालेंगे कार्यभार -
कटनी के टॉकीज में छाया ‘हनुमान अंश’ का जादू: महज 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म बनी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर, जानें कलेक्शन -
तेलंगाना विधानसभा में बड़ा हादसा: IAS नवीन मित्तल के PS राजू का कार्डियक अरेस्ट से निधन; मंत्री वकिटि श्रीहरि ने दी CPR, नहीं बचा सकी जान -
लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त का इंतजार: 15 सितंबर से पहले बैंक खातों में आ सकते हैं ₹1500, जानें कौन हैं पात्र और अपात्र -
धार में थमा दशकों का इंतजार: पीएम मोदी ने दी जिले की पहली ट्रेन की सौगात, छोटा उदयपुर रेलखंड का वर्चुअल लोकार्पण -
‘कॉफी पर कुरुक्षेत्र’: क्या लौट आया पीएम मोदी का पुराना ‘मोजो’? SRCC की स्पीच से यूपी की सियासी परीक्षा तक बड़ा विश्लेषण
