Site icon Yashbharat.com

INDORE ONE DAY में भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 399 का सबसे बड़ा स्कोर, कंगारूओं को 400 का टारगेट

unknown 2023 09 24t134223590 1695545001

INDORE ONE DAY। भारत ने क्रिकेट में आज फिर इतिहास रचा है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 399 का स्कोर बनाया जो आस्ट्रेलिया के खिलाफ उसका सबसे बड़ा वनडे स्कोर है। आस्ट्रेलिया को जीत के लिए 400 रन बनाने होंगे।

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है।

यह भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले, भारतीय टीम ने 2013 में बेंगलुरु में 383 रन का स्कोर बनाया था।

इंदौर के होलकर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। भारतीय ओपनर शुभमन गिल (104 रन) और श्रेयस अय्यर (105 रन) ने शतकीय पारियां खेलीं, जबकि केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जमाए।

ऑस्ट्रेलियाई टीम से कैमरून ग्रीन ने 2 विकेट लिए। जोश हेजलवुड, सॉन एबॉट और एडम जम्पा को एक-एक विकेट मिला।

कप्तान राहुल की अर्धशतकीय पारी
कप्तान केएल राहुल ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने वनडे करियर का 15वां अर्धशतक जमाया। राहुल 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 38 बॉल पर 136.84 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। राहुल की पारी में 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

गिल ने जमाया इस साल का 5वां वनडे शतक
ओपनर शुभमन गिल ने वनडे करियर की छठी सेंचुरी जमाई। उन्होंने इस साल का 5वां वनडे शतक जमाया। गिल 104 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 97 बॉल पर 107.21 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

Exit mobile version