Site icon Yashbharat.com

IND vs AFG: इंदौर में खेला जाएगा टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला, होल्कर में रोहित शर्मा का शानदार रिकॉर्ड 

rohit sharma

IND vs AFG Indore: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 से आगे है. रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. जबकि इब्राहिम जादरान की टीम अफगानिस्तान इंदौर में वापसी करना चाहेगी. आइये जानें यहां कैसा रहा है भारत का रिकॉर्ड।

ये भी पढ़े: बिना शादी किए मां बनी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस, 51 की उम्र में आज भी है कुंवारी

इंदौर में कैसा रहा है भारत का रिकॉर्ड

कई लोगों के मन में ये सवाल है कि भारत का इंदौर में टी20 फॉर्मेट का रिकॉर्ड कैसा रहा?  बता दें कि, भारत का यहां अब तक रिकॉर्ड अच्छा रहा है. भारतीय टीम ने इंदौर स्टेडियम में अब तक तीन टी20 मैच खेले हैं. जिसमें टीम इंडिया ने 2 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है.

पहला मुकाबला 2017 में 

मेन इन ब्लू ने इस ग्राउंड पर पहला मुकाबला दिसंबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था, जिसे भारत ने 88 रनों से  जीत लिया था.

दूसरा मुकाबला 2020 में

वहीं, दूसरा मैच टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ ही साल 2020 में खेला था. इस मैच को भी भारत ने 7 विकेट से जीत लिया था.

तीसरा मुकाबला 2022 में

टीम इंडिया को तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा था. ये मैच साल 2022 के अक्टूबर महीने में खेला गया था.

शतक लगा चुके हैं कप्तान रोहित

कप्तान रोहित शर्मा का इस मैदान में शानदार रिकॉर्ड रहा है. रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए होल्कर स्टेडियम में शतक लगा चुके हैं. रोहित ने यहां 2 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान कुल 118 रन बनाए हैं. वहीं, विकेटकीपर केएल राहुल ने भी इंदौर में दो मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 134 रन जड़े हैं. राहुल का यहां पर हाईस्कोर 89 रन रहा है. जबकि दिनेश कार्तिक ने 2 मुकाबले खेलकर 51 रन बनाए हैं. अगर गेंदबाजी परफॉर्मेंस का बात करें तो तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने यहाँ 3 विकेट लिए हैं. वही, स्पिनर कुलदीप यादव ने 5 चटकाए हैं. जबकि युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट झटके हैं.

ये भी पढ़े: ECIL Recruitment 2024: ईसीआईएल ने जूनियर टेक्नीशियन के लिए 1100 पदों पर निकाली भर्ती, यहाँ देखे आयु सीमा और आखिरी तारीख

भारत का यहां अब तक रिकॉर्ड अच्छा रहा 

इंदौर में भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा. भारत का यहां अब तक रिकॉर्ड अच्छा रहा है. बताते चलें कि होल्कर स्टेडियम में भारत ने क्रिकेट के तीनों प्रारूप में टोटल 13 मैच खेले हैं. जिसमें टीम इंडिया ने 11 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. जबकि 2 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह से भारत का यहां अब तक रिकॉर्ड अच्छा रहा है.

Exit mobile version