Latest

Indore Crime News: VIDEO इंदौर में पड़ो‍स‍ियों में विवाद के बाद मारपीट, पांच लोग घायल

इंदौर। शहर के हीरानगर इलाके में दो पड़ोसी परिवारों में किसी बात पर जमकर विवाद हुआ। इस दौरान जमकर मारपीट भी हुए। कुछ लोग घायल भी हो गए। इस दौरान चाकूबाजी की भी जानकारी मिली है। इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। थाना प्रभारी सतीश पटेल के अनुसार हीरानगर थाना क्षेत्र के मेघदूत नगर में रात को यह घटना हुई।

विवाद सिगरेट पीने को लेकर हुआ

थाना प्रभारी ने बताया कि विवाद सिगरेट पीने को लेकर हुआ। इसके बाद दोनों परिवार आमनेसामने हो गए। कहासुनी के बाद मारपीट आरंभ हो गई। महिलाओं ने भी पुरुषों के साथ जमकर हाथ चलाए।

चाकू निकाले जाने की भी बात सामने आई

सड़क पर ही दोनों परिवारों में लातघूंसों के साथ जहां लाठियां चलींं, वहीं चाकू निकाले जाने की भी बात सामने आई है। मारपीट में दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हुए। पुलिस ने घटना के बाद रात में दोनों पक्षों का मेडिकल करवाया।

 

Back to top button