Indore Accident News: इंदौर के बड़गोंदा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा, कार पलटने से तीन की मौत
Indore Accident News इंदौर। इंदौर के बड़गोंदा थाना क्षेत्र में आज बड़ा हादसा हो गया। यहां सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अनियंत्रित कार पलटने से युवकों की मौत हुई।
पुलिस के अनुसार मृतकों के नाम विक्रम पिता हीरालाल, बद्री पिता भूरेलाल और संतोष पिता मदन लाल बताए गए हैं। एक मृतक कनाडिया थाना क्षेत्र का एवं दो मृतक बड़गोंदा थाना क्षेत्र के हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

