Site icon Yashbharat.com

IndiGo Flight: यात्रियों की जान सांसत में, इंडिगो के दो उड़ते विमानों के इंजन में आई खराबी

air

Airline will take back the dismissal letter

IndiGo Flight: एयरलाइन कंपनी इंडिगो की दो अलग-अलग फ्लाइट के इंजन में मंगलवार को अचानक खराबी आने के बाद उनकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार, फ्लाइट के इंजन 2 और इंजन 2 आइल चिप में गड़बडी का अलर्ट पायलट को मिला। इसके बाद इंजन-2 को बंद कर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई थी।

इंडिगो की कोलकाता से बेंगलुरु और मदुरै से मुंबई की फ्लाइट के इंजन में खराबी आने की बात सामने आई है। पहला मामला मदुरै से मुंबई जा रही फ्लाइट का है, जिसमें मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान के एक इंजन में खराबी आ गई थी। इसके कुछ घंटे बाद इंडिगो की कोलकाता से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट का एक इंजन बंद हो गया। विमान के पायलट ने तुरंत इसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।

इसको लेकर इन दोनों घटनाओं पर एक बयान भी जारी किया है। इसमें एयरलाइन कंपनी ने कहा है कि मदुरै से मुंबई जा रही फ्लाइट में लैंडिंग से पहले खराबी आ गई थी। जिसके बाद पायलट ने तुरंत विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा। कंपनी के अनुसार इसमें सुधार करने के बाद वापस इसे शुरू किया जाएगा। जिन दोनों विमान में खराबी उनमें आई वे प्रैट एंड व्हिटनी इंजन लगे हुए हैं।

Exit mobile version