Site icon Yashbharat.com

पाकिस्तान की हरकतों पर लंदन में गूंजा भारत का नाम, ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल गरमाया

Screenshot 20250428 090741 Chrome

पाकिस्तान की हरकतों पर लंदन में गूंजा भारत का नाम, ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल गरमाया पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के कड़े रुख से बौखलाया पाकिस्तान लगातार एलओसी पर फायरिंग कर रहा है। भारतीय सुरक्षाबल भी इसका मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। 27-28 अप्रैल की दरमियानी रात पाकिस्तान ने चौथी बार फायरिंग की।

पाकिस्तान की हरकतों पर लंदन में गूंजा भारत का नाम, ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल गरमाया

इधर लंदन में पाकिस्तानियों के एक समूह को मुंह की खानी पड़ी जब वे भारतीय उच्चायोग के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे थे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भारतीय भी यहां पहुंच गए और सभी ने भारत माता की जय के नारे लगाए। प्रदर्शन कर रहे पाकिस्तानियों की संख्या कम थी, जबकि भारतीय उससे ज्यादा संख्या में मौजूद रहे।

आतंकी हमले पर एनआईए की जांच जारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) पहलगाम में हुए आतंकी हमले की बारीकी से जांच कर रही है। इस दौरान घायलों और वहां मौजूद लोगों के बयान में यह सामने आया है कि आतंकियों ने सिर पर कैमरे लगा रखे थे।

वो पूरी वारदात की वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। एनआईए की टीम बैसरन घाटी में आने और जाने वाले रास्तों की भी जांच कर रही है। इसमें फोरेंसिक और अन्य विशेषज्ञों की टीम भी जांच में जुटी है।

Exit mobile version