Indian Railway: भागलपुर से उधना के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन, कटनी से भी होगी यात्रियों की सुविधा
Indian Railway: भागलपुर से उधना के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन, कटनी से भी होगी यात्रियों की सुविधा
Ramayan yatra train: 5 जुलाई से सफर होगा खास- दिल्ली से रामायण यात्रा ट्रेन, रामधामों का दर्शन 17 दिन में
Indian Railway: भागलपुर से उधना के लिए अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन, कटनी से भी होगी यात्रियों की सुविधा।रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती है।
इसी कड़ी में गाड़ी संख्या 03415 भागलपुर जंक्शन से उधना के लिए एक तरफा 01 ट्रिप के लिए दिनाँक 12 नवम्बर 2025 को अनारक्षित स्पेशल ट्रेनचलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन पूर्व रेलवे से प्रारम्भ होकर पश्चिम मध्य रेलवे के स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इस स्पेशल ट्रेन का पश्चिम मध्य रेलवे स्टेशनों पर ठहराव का विवरण निम्नानुसार है।
गाड़ी संख्या 03415 भागलपुर जंक्शन से उधना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 12 नवम्बर 2025 को भागलपुर जंक्शन स्टेशन से प्रातः 05:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मार्ग में 23:35 बजे सतना, मध्यरात्रि 00:55 बजे कटनी, 02:15 बजे जबलपुर, 04:25 बजे पिपरिया, 06:15 बजे इटारसी एवं 07:12 बजे हरदा स्टेशनों पर ठहरते हुए 13 नवम्बर 2025 को अपराह्न 18:00 बजे उधना पहुंचेगी।
यह गाड़ी रास्ते में सुल्तानगंज, बरियारपुर, जमालपुर, अभयपुर, कजरा, किऊल जंक्शन, लक्खीसराय जंक्शन, बड़हिया, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, खुसरुपुर, फतुहा जंक्शन, पटना साहिब, पटना जंक्शन, दानापुर, आरा, डुमराव, बक्सर, दिलदारनगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, मिर्ज़ापुर, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खण्डवा, भुसावल, अमलनेर, डोंडाइचा, नंदुरबार, व्यारा एवं चलथान स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच संरचना : इस गाड़ी में 20 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।
यात्री स्पेशल ट्रेन के समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते है।