Site icon Yashbharat.com

Indian Railway: अब कोटा-असारवा और कोटा-दानापुर स्पेशल 5 अतिरिक्त कोच के साथ संचालित होगी

Passenger Train Start: कोविड के समय बंद हुईं पैसेंजर ट्रेनें जुलाई से होंगी शुरू, पुराना नंबर किराया भी वही, रविवार से दो दिन बाधित रहेंगी 10 ट्रेनें

जबलपुर । यात्रियों की भीड़ एवं प्रतीक्षा सूची को क्लीयर करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने कोटा-असारवा और कोटा-दानापुर के बीच चलने वाली ट्रेनों में पांच अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। अतिरिक्त कोच लगाये जाने वाली गाड़ियों का विवरण इस प्रकार है-

1) गाड़ी संख्या 19821/19822 कोटा-असारवा-कोटा एक्सप्रेस, कोटा से दिनांक 12 जुलाई से एवं असारवा से दिनांक 13 जुलाई से पांच अतिरिक्त कोच 02 सामान्य, 1 थर्ड एसी, 1 सेकेण्ड एसी, एवं 1 फस्ट कम सेकेण्ड एसी सहित कुल 22 कोच के साथ चलेगी।

2) गाड़ी संख्या 09817/09814 कोटा-दानापुर-कोटा स्पेशल, कोटा से दिनांक 13 जुलाई से एवं दानापुर से दिनांक 14 जुलाई से पांच अतिरिक्त कोच जिसमे 02 सामान्य, 1 थर्ड एसी, 1 सेकेण्ड एसी, एवं 1 फस्ट कम सेकेण्ड एसी सहित कुल 22 कोच के साथ चलेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन में लगे अतिरिक्त कोच संरचना की जानकारी स्टेशन, एनटीईएस, रेल मदद अथवा ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है।

 

Exit mobile version