Site icon Yashbharat.com

Indian Railways Update: बिहार के लिए त्योहारों पर 12 हजार ट्रेनें, वंदे भारत-अमृत भारत भी दौड़ेंगी

train reservation ट्रेनों के आरक्षण चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब ट्रेन के प्रस्थान से आठ घंटे पहले पहला आरक्षण चार्ट तैयार किया जाएगा।

train reservation ट्रेनों के आरक्षण चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब ट्रेन के प्रस्थान से आठ घंटे पहले पहला आरक्षण चार्ट तैयार किया जाएगा।

Indian Railways Update: बिहार के लिए त्योहारों पर 12 हजार ट्रेनें, वंदे भारत-अमृत भारत भी दौड़ेंगी। अब बिहारवासियों को दिवाली और छठ के दौरान घर आने और जाने में दिक्कत नहीं होगी। बिहार चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने बिहारवासियों के लिए बड़ी सौगात दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि दीपावली और छठ पर्व के मौके पर बिहार में 12,000 से अधिक ट्रेन सेवाएं चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यह विशेष ट्रेन सेवाएं त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की गई हैं।

Indian Railways Update: बिहार के लिए त्योहारों पर 12 हजार ट्रेनें, वंदे भारत-अमृत भारत भी दौड़ेंगी

गया से दिल्ली के अमृत भारत ट्रेन

गया से दिल्ली के लिए अमृत भारत ट्रेन चलाई जाएगी, जिससे यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी। रेल मंत्री ने बताया कि गया से दिल्ली मार्ग पर शुरू की जा रही यह सेवा यात्रियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगी। इसके अलावा, वैशाली से बुद्ध सर्किट ट्रेन भी चलेगी, जो हाजीपुर, पाटलिपुत्र, नालंदा, राजगीर, और गया सहित भगवान बुद्ध से जुड़े विभिन्न स्थलों को जोड़ेगी। यह ट्रेन धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायता करेगी।

पूर्णिया से पटना के चलेगी वंदे भारत ट्रेन

पूर्णिया से पटना के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस भी चलाई जाएगी, जो यात्रा को और सुविधाजनक बनाएगी। यह ट्रेन तेज गति और आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प प्रदान करेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि हर साल दीपावली छठ के दौरान बिहार आने-जाने वाले लाखों यात्रियों की भीड़ के कारण स्पेशल ट्रेनों की जरूरत महसूस की जाती थी। ऐसे में इस बार दो महीने तक विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे प्रवासियों की घर वापसी आसान और सुविधाजनक होगी। इसी के साथ रेलवे ने राउंड ट्रिप पैकेज की पायलट योजना भी शुरू की है, जिसके तहत आने-जाने के टिकट एक साथ लेने पर वापसी टिकट पर 20 फीसदी तक की छूट मिलेगी। यह सुविधा 13 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगी और सभी ट्रेनों और क्लासों में उपलब्ध होगी।

Exit mobile version