Site icon Yashbharat.com

indian railways पुणे–गोरखपुर–पुणे एक्सप्रेस ट्रेन का अब सलेमपुर स्टेशन पर भी स्टॉपेज

rail

indian railways यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे द्वारा पुणे–गोरखपुर–पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का दोनों दिशाओ में सलेमपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव देने का निर्णय लिया गया है। इससे पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों को भी लाभ मिलेगा।

गाड़ी संख्या 11037 पुणे–गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 18 जनवरी 2024 से अपने प्रस्थान स्टेशन से प्रारम्भ होने वाली ट्रेन दिनाँक 19 जनवरी 2024 से सलेमपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रुकने लगेगी। पुणे से प्रस्थान करने वाली गाड़ी का सलेमपुर जंक्शन स्टेशन में आगमन/प्रस्थान रात्रि 22:38/22:40 बजे होगा।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11038 गोरखपुर–पुणे एक्सप्रेस दिनांक 20 जनवरी 2024 से अपने प्रस्थान स्टेशन से प्रारम्भ होने वाली ट्रेन दिनाँक 20 जनवरी 2024 से सलेमपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रुकने लगेगी। गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी का लामटा स्टेशन में आगमन/प्रस्थान सायं 17:40/17:42 बजे होगा। यात्रियों से अनुरोध है कि उक्त ट्रेन के ठहराव की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करें।

Exit mobile version