Site icon Yashbharat.com

indian railways news जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब 30 सितंबर 2023 तक चलेगी

images 2023 06 16T200438.463

indian railways news यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने के लिए गाड़ी संख्या 02134/02133 जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के चलने की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब यह रेलगाड़ी आगामी दिनांक 30.सितंबर 2023 तक चलाई जायगी ।

गाड़ी संख्या 02134 जबलपुर – बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी दिनांक 29.सितंबर 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को, अपने निर्धारित समय-सारणी और कोच कंपोजीशन के अनुसार चलती रहेगी ।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02133 बांद्रा टर्मिनस – जबलपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी दिनांक 30.09.2023  तक प्रत्येक शनिवार को, अपने निर्धारित समय-सारणी और कोच कंपोजीशन के अनुसार चलती रहेगी ।

इससे पूर्व उक्त गाड़ी संख्या 02134 जबलपुर – बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 30.06.2023 एवं गाड़ी संख्या 02133 बांद्रा टर्मिनस – जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 01.07.2023 तक चलाने का निर्णय लिया गया था।
यात्रीगण कृपया रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की जानकारी पता करके यात्रा सुनिश्चित करें ।

Exit mobile version