Site icon Yashbharat.com

indian railway दो जोड़ी पैसेंजर और चार जोड़ी डेमू ट्रेन पूरी तरह से बंद, नर्मदा एक्सप्रेस भी प्रभावित, इंदौर महू के बीच देखें ट्रेनों की स्थिति

indian railway

indian railway गत वर्ष मार्च माह में राऊ-महू के 9.5 किमी के रेलखंड पर दूसरी रेललाइन डालने का काम शुरू हुआ था। जिसमें महू की ओर करीब 400 मीटर रेल लाइन डलना बाकि है। 15 मई की रात 12 बजे इंदौर-महू रेलखंड को बंद कर दिया जाएगा। इन 15 दिनों में महू स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम किया जाएगा।

इसमें अतिरिक्त लाइन को हटाना, सिग्नलिंग, नए लाइन को जोड़ना आदि काम किए जाएंगे। इस दौरान इंदौर-महू के बीच चलने वाली दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेन और चार जोड़ी डेमू ट्रेन का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।

रतलाम मंडल के राऊ-महू रेलखंड के दोहरीकरण के चलते 16 से 31 मई तक इंदौर-महू रेलखंड पर ट्रेन संचालन नहीं होगा। इस दौरान इंदौर-महू के बीच चलने वाली डेमू और पैसेंजर ट्रेन का संचालन बंद रहेगा

वहीं मालवा एक्सप्रेस, इंदौर-भोपाल-इंदौर इंटरसिटी, कामाख्या एक्सप्रेस, यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन और नागपुर एक्सप्रेस का संचालन इंदौर रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। इसके साथ ही महू से रतलाम और रतलाम से महू के बीच चलने वाली सभी डेमू ट्रेनों का संचालन इंदौर रेलवे स्टेशन से किया जाएगा।

प्रयागराज एक्सप्रेस और पटना स्पेशल का संचालन लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से किया जाएगा। इंदौर-बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस और महू-रीवा-महू एक्सप्रेस का संचालन उज्जैन से किया जाएगा।

Exit mobile version