Site icon Yashbharat.com

Indian Railway: रीवा-बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस ट्रेन का 14 कोच कम्पोजिशन परिवर्तित

Passenger Train Start: कोविड के समय बंद हुईं पैसेंजर ट्रेनें जुलाई से होंगी शुरू, पुराना नंबर किराया भी वही, रविवार से दो दिन बाधित रहेंगी 10 ट्रेनें

 

रीवा-बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस ट्रेन का कोच कम्पोजिशन परिवर्ति

जबलपुर 06 जून। रेल प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं को बढ़ाते हुए रीवा-बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस के कोच कम्पोजिशन को परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया। अब यह ट्रेन परिवर्तित 14 कोच कम्पोजिशन के साथ चलेगी जिसका विवरण इस प्रकार है।

गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर – रीवा एक्सप्रेस प्रतिदिन बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन दिनाँक 07 जून 2024 से तथा गाड़ी संख्या 18248 रीवा – बिलासपुर एक्सप्रेस प्रतिदिन रीवा से चलने वाली ट्रेन दिनाँक 08 जून 2024 से अपने परिवर्तित कोच कम्पोजिशन के अनुसार चलेगी।

परिवर्तित कोच कम्पोजिशन :-* अब इस ट्रेन में 2 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 5 शयनयान श्रेणी, 5 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआरडी सहित कुल 14 कोच रहेंगे।

यात्री इस एक्सप्रेस ट्रेन के परिवर्तित कोच कम्पोजिशन का लाभ उठाएँ।

Exit mobile version