Site icon Yashbharat.com

indian railway यात्री रीवा जाने से पहले कृपया ध्यान दें, कई रेलगाड़ियां हैं प्रभावित

images 70 22

indian railway यात्री ध्यान दें पश्चिम मध्य रेल जबलपुर मण्डल के रीवा स्टेशन पर नई रेललाइन, प्लेटफॉर्म लाइन, पिट लाइन, कोचिंग काम्प्लेक्स लाइन एवं साइडिंग जैसे अधोसरंचना कार्यो के चलते दिनांक 03 अगस्त से 25 अगस्त 2023 तक प्री एनआई/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाना है, जिसके परिणामस्वरूप इस स्टेशन से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली कुछ रेलगाड़ियों को निरस्त एवं जबलपुर–रीवा–जबलपुर शटल एक्सप्रेस को हिनौता रामबन रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है। इस कार्य के पूर्ण होने के बाद गाड़ियों की समयबद्धता में सुधार होगा, रेलगाड़ियों की गति में वृद्धि होगी, परिणामस्वरूप रेल यात्रियों का समय बचेगा। इन रेलगाडियों की जानकारी इस प्रकार है :-

निरस्त रेलगाड़ियाँ

1) गाड़ी संख्या 01751 रीवा-पनवेल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनाँक 07.08.2023 से 21.08.2023 के मध्य तथा गाड़ी संख्या 01752 पनवेल-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनाँक 08.08.2023 से 22.08.2023 के मध्य 03-03 ट्रिप निरस्त।

2) गाड़ी संख्या 02185/02186 रानी कमलापति-रीवा-रानी कमलापति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनाँक 05.08.2023 से 19.08.2023 के मध्य 03-03 ट्रिप निरस्त।

3) गाड़ी संख्या 02187 रीवा-सीएसएमटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनाँक 03.08.2023 से 24.08.2023 के मध्य तथा गाड़ी संख्या 02188 सीएसएमटी-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनाँक 04.08.2023 से 25.08.2023 के मध्य 04-04 ट्रिप निरस्त।

4) गाड़ी संख्या 11703 रीवा-डॉ.अम्बेडर नगर त्रि-साप्ताहिक ट्रेन दिनाँक 03.08.2023 से 24.08.2023 के मध्य तथा गाड़ी संख्या 11704 डॉ.अम्बेडर नगर-रीवा त्रि-साप्ताहिक ट्रेन दिनाँक 04.08.2023 से 25.08.2023 के मध्य 10-10 ट्रिप निरस्त।

5) गाड़ी संख्या 11751 रीवा-चिरमिरी त्रि-साप्ताहिक ट्रेन दिनाँक 04.08.2023 से 25.08.2023 के मध्य तथा गाड़ी संख्या 11752 चिरमिरी-रीवा त्रि-साप्ताहिक ट्रेन दिनाँक 05.08.2023 से 26.08.2023 के मध्य 10-10 ट्रिप निरस्त।

6) गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस प्रतिदिन दिनाँक 02.08.2023 से 24.08.2023 के मध्य तथा गाड़ी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस प्रतिदिन दिनाँक 03.08.2023 से 25.08.2023 के मध्य 23-23 ट्रिप निरस्त।

7) गाड़ी संख्या 11753 इतवारी-रीवा त्रि-साप्ताहिक ट्रेन दिनाँक 06.08.2023 से 24.08.2023 के मध्य तथा गाड़ी संख्या 11754 रीवा-इतवारी त्रि-साप्ताहिक ट्रेन दिनाँक 05.08.2023 से 26.08.2023 के मध्य 9-9 ट्रिप निरस्त।

8) गाड़ी संख्या 11755 इतवारी-रीवा एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन दिनाँक 04.08.2023 से 26.08.2023 के मध्य तथा गाड़ी संख्या 11756 रीवा-इतवारी एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन दिनाँक 03.08.2023 से 25.08.2023 के मध्य 14-14 ट्रिप निरस्त।

9) गाड़ी संख्या 11651 जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन दिनाँक 11.08.2023 से 25.08.2023 के मध्य तथा गाड़ी संख्या 11652 सिंगरौली-जबलपुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन दिनाँक 12.08.2023 से 26.08.2023 के मध्य 15-15 ट्रिप निरस्त।

10) गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन दिनाँक 12.08.2023 से 26.08.2023 के मध्य तथा गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन दिनाँक 13.08.2023 से 27.08.2023 के मध्य 15-15 ट्रिप निरस्त।

जबलपुर-रीवा-जबलपुर शटल हिनौता रामबन रेलवे स्टेशन में रहेगी शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट

1) गाड़ी संख्या 11705/11706 जबलपुर-रीवा-जबलपुर के मध्य चलने वाली शटल एक्सप्रेस ट्रेन को प्रतिदिन दिनाँक 03.08.2023 से 25.08.2023 के मध्य 23-23 ट्रिप हिनौता रामबन रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है।

Exit mobile version