FEATUREDjabalpurLatestराष्ट्रीय

Indian Railway की नई सौगात: AC 3 इकोनाॅमिक कोच में मिलेंगी यह Facility

images 40रेल यात्रियों का सफर आरामदायक, सुविधा युक्त और सस्ता बनाने के उद्देश्य को लेकर निर्मित एसी 3 का नया इकोनाॅमी कोच की फोटो सामने आ गयी है। कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री में बनाया गया AC थ्री टियर इकॉनामी क्लास का नया कोच आ रहा है. इसका परीक्षण सफल रहा और अब इसे जल्द ही यात्रियों को समर्पित कर दिया जाएगा।
AC थ्री टियर इकॉनामी क्लास के इस कोच के ज़रिये एसी 3 और स्लीपर कोच के बीच का विकल्प यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगा। इसमें सस्ते दामों पर यात्री आरामदायक और एसी 3 कोच का सफर कर सकेंगे। इस कोच में 83 बर्थ होंगी। हाल ही में इस कोच का सफल परीक्षण कोटा और नागदा के बीच किया गया था। इस कोच को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ाया गया।

Ashutosh Shukla

30 वर्षों से सकारात्मक पत्रकारिता का अनुभव