भारत महिला क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका: टी20 सीरीज की तैयारी, मंधाना की वापसी पर संशय। हाल ही में महिला वनडे विश्व कप जीतकर इतिहास रचने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम एक बार फिर एक्शन में लौटने को तैयार है। टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेगी।
भारत महिला क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका: टी20 सीरीज की तैयारी, मंधाना की वापसी पर संशय
यह सीरीज 21 दिसंबर से विशाखापटनम में शुरू होगी। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस सीरीज में स्मृति मंधाना एक्शन में दिखेंगी? हाल ही में हुई घटनाओं के बाद क्या वह टीम इंडिया में वापसी करेंगी या नहीं, इस पर संशय है।
पिछले कुछ दिनों में उनकी कोई प्रतिक्रिया या बयान नहीं आया है और ऐसे में वह टीम इंडिया से कुछ और समय के लिए दूर रह सकती हैं।
टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी का आगाज
यह सीरीज भारत के लिए केवल एक मुकाबला नहीं, बल्कि 2026 के टी20 महिला विश्व कप की तैयारी का शुरुआती कदम मानी जा रही है, जो जून में आयोजित होगा। वनडे विश्व कप जीतने के बाद भारत का अगला लक्ष्य अब टी20 विश्व चैंपियन बनना है। पिछले संस्करण में भारत शुरुआती चरण में ही बाहर हो गया था, जब टीम को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद टीम ने वापसी करते हुए वेस्टइंडीज को 2-1 और इंग्लैंड को 3-2 से हराया है।
सीरीज शेड्यूल
| मैच | दिन | तारीख | मुकाबला | स्थान |
|---|---|---|---|---|
| 1 | रविवार | 21 दिसंबर | पहला T20I | विशाखापटनम |
| 2 | मंगलवार | 23 दिसंबर | दूसरा T20I | विशाखापटनम |
| 3 | शुक्रवार | 26 दिसंबर | तीसरा T20I | तिरुवनंतपुरम |
| 4 | रविवार | 28 दिसंबर | चौथा T20I | तिरुवनंतपुरम |
| 5 | मंगलवार | 30 दिसंबर | पांचवां T20I | तिरुवनंतपुरम |
मंधाना क्यों चर्चा में?
दरअसल, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुछाल की शादी इन दिनों सोशल मीडिया और फैन्स के बीच चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। जिस शादी की तैयारियों को लेकर फैंस बेहद उत्साहित थे, वह अब अस्पष्टता और अफवाहों के घेरे में है। 23 नवंबर को शादी के दिन ही स्मृति के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद शादी की रस्में अनिश्चित समय के लिए टाल दी गईं। इस घटना का असर सिर्फ परिवार पर ही नहीं पड़ा, बल्कि इस तनाव के चलते दूल्हे पलाश की तबीयत भी खराब हो गई और उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
सोशल मीडिया पर चल रहे स्क्रीनशॉट्स और अटकलों के बीच पलाश के परिवार ने साफ किया कि शादी की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला सिर्फ हेल्थ इमरजेंसी की वजह से लिया गया था। हालांकि, इस बीच स्मृति मंधाना ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल से शादी से जुड़े पोस्ट हटा दिए थे। इससे अटकलें और तेज हो गईं थीं कि क्या सिर्फ तारीख नहीं, रिश्ता भी कठिन दौर से गुजर रहा है
-
स्लीमनाबाद पुलिस ने सूने घर में चोरी करने वाले चोरो को गिरफ्तार कर करीबन 09 लाख रुपये का मशरुका किया बरामद -
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की 34 वर्षीय पुत्री सुरभि खंडेलवाल का हृदय गति रुकने से दुखद निधन -
katni temperature मार्च में ही अप्रैल–मई जैसी गर्मी कटनी में तापमान 34 डिग्री के पार -
रीठी जनपद ने जीती जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता, रनर रही विजयराघवगढ़ जनपद खिलाड़ियों को 21000, 11000, 5100 रुपए, शील्ड, मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया पुरुस्कृत -
शहर मे नहीं थम रही चाकूबाजी कल मर्डर के बाद आज फिर चाकूबाजी मे चार युवक घायल रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगवा मे फिर हुई वारदात -
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमंग सिंघार का कटनी आगमन पर गर्मजोश स्वागत -
निगमायुक्त ने वंश स्वरूप वार्ड में मुख्य मार्गों एवं बस्तियों की सफाई व्यवस्था का किया औचक निरीक्षणसर्वेक्षण के मापदंडों के अनुरूप नगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने स्वास्थ्य अमले को दिए निर्देश -
उमरिया पान पुलिस को मिली सफलता: 02 वर्षों से फरार गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल -
MP कैबिनेट ने दी कैमोर में नए औषधालय की स्वीकृति, विधायक संजय पाठक ने जताया सीएम डॉ मोहन यादव का आभार -
महापौर की जनसुनवाई में आमजन को मिला अपनी बात रखने का अवसरसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश -
14 मार्च को बरही में आयोजित कृषि महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के मार्गदर्शन में तैयारियां तेज -
14 मार्च को बरही में आयोजित कृषि महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव, विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के मार्गदर्शन में तैयारियां तेज -
4 साल से भटक रहा पीड़ित, फिर भी नहीं मिला न्याय: कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में हंगामा, परिवार ने दी आत्महत्या की चेतावनी -
14 मार्च तक बंद रहेंगी मैहर में शारदा देवी मंदिर की रोपवे सेवा, प्रबंधन ने चैत्र नवरात्र मेंटेनेंस के चलते लिया निर्णय -
अपराजिता महिला मंडल ने मनाया महिला दिवस -
घर से परीक्षा देने स्कूल गया कक्षा 11वीं का छात्र लापता, तलाश में परिजन हो रहे परेशान -
ट्रेनों के स्टापेज की मांग को लेकर स्लीमनाबाद स्टेशन में भडक़ा जन आक्रोश, ग्राम विकास संघर्ष समिति के तत्वाधान में आयोजित हुए आंदोलन को मिली सफलता -
अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया समाजसेवी महिलाओ का सम्मान -
सिंधु नौजवान मंडल के तत्वाधान में प्रभात फेरी का आयोजन जयकारों व भजनों के बीच झूमे श्रद्धालु, सिंधी फैमिली वॉकाथन 2.0 से होगा कार्यक्रमों का आगाज -
कटनी के बड़वारा में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में बाइक सवार चार युवकों की मौत
