Site icon Yashbharat.com

21 बार रक्तदान करने वाले 21 रक्तदाताओ का सम्मान करेगा भारत तिब्बत सहयोग मंच

IMG 20250215 WA0014

कटनी। भारत तिब्बत सहयोग मंच जिला इकाई कटनी की एक आवश्यक बैठक 14 फरवरी 2025 को सायं 4.30 बजे स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन में संपन्न हुई। मध्यक्षेत्र (मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़) संयोजक गिरिराज किशोर पोद्दार के मुख्य आतिथ्य, नवनियुक्त महाकौशल प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश चंदेरिया, प्रांत मंत्री दयाशंकर कनकने के विशिष्ट आतिथ्य, जिलाध्यक्ष रामदयाल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में रक्तदान कार्यक्रम प्रभारी सुश्री अमिता श्रीवास एवं उपस्थित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं द्वारा निर्णय लिया गया कि शहर के जिन रक्तदाताओं ने 21 बार से ज्यादा रक्तदान किया है, प्राथमिकता के क्रम से 21 रक्तदाताओं का सम्मान भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा किया जाएगा एवं 18 फरवरी के रक्त दान शिविर में जो रक्तदाता रक्तदान करेंगे उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि गिरिराज किशोर पोद्दार ने अपने वक्तव्य में बताया कि कटनी इकाई ने राष्ट्रीय योजना के तहत वर्ष भर के समस्त कार्यक्रमों को आयोजित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि तिब्बती यूथ बाइकर्स ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में 15500 फुट की ऊंचाई पर स्थित बुमला बॉर्डर से देश के 20 राज्य, दो केंद्र शासित प्रदेश, 60 दिन, 20000 किलोमीटर की यात्रा, अंतरराष्ट्रीय समुदाय और भारतीय जनमानस को यह संदेश देने के लिए की है कि कैलाश मानसरोवर, तिब्बत को चीन के कब्जे से मुक्त करवाना है। जिसमें भारत की जनता, सरकार का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत तिब्बत सहयोग मंच के मार्गदर्शक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक डॉक्टर इंद्रेश भाई साहब का जन्मदिन जो की 18 फरवरी को सद्भावना दिवस के रूप में रक्तदान शिविर लगाकर पूरे देश में मनाया जाता है को जिला अस्पताल कटनी में बेहतर तरीके से लगाना है, ताकि समाज में अच्छा संदेश जाये। मुकेश चंदेरिया ने कार्यक्रम की योजना पर विस्तृत चर्चा की। दयाशंकर कनकने ने भी कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी से एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। रामदयाल गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं को मंच की ओर से प्रमाण पत्र देने की बात कहते हुए कार्यक्रम की प्रभारी अमिता श्रीवास एवं पूजा जायसवाल को सफलता हेतु अग्रिम बधाई देते हुए मध्यक्षेत्र के संयोजक की सहमति से पर्वत सिंह परिहार को कार्यकारी अध्यक्ष एवं राजा हाके को महामंत्री नियुक्त किए जाने की घोषणा की। सभी ने करतल ध्वनि से स्वीकृति देकर उन्हें शुभकामना दी। बैठक के समापन से पहले मंच ने पुलवामा में शहीद हुए नायकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सुभाष चन्द्र चौरसिया, फोटो ग्राफर सागर, अरविंद गुप्ता, विनय कंदेले, शिवशक्ति शिवहरे आदि की सहभागिता पूर्ण उपस्थिति रही। बैठक का सफल संचालन पर्वत सिंह परिहार ने एवं आभार प्रदर्शन राजा हाके ने किया।

Exit mobile version